अंकिता ने विक्की को लात मारी तो ससुर हुए नाराज मां से पूछा था, 'आप भी पति को मारती थीं

Updated on 09-01-2024 02:50 PM

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 फिनाले के नजदीक आ चुका है। कई लड़ाई-झगड़ों के चलते चर्चा में रहे शो में जल्द ही फैमिली वीक स्टार्ट होने वाला है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले आने वाले हैं। विक्की के परिवार से उनकी मां रंजना जैन शो में एंटर करेंगी। रंजना ने शो में आकर अंकिता के बिहेवियर पर नाराजगी जताई है। उन्होंने ये भी कहा कि जब अंकिता ने विक्की को लात मारी थी, तो उनके पति ने अंकिता की मां को कॉल कर शिकायत की थी।

कलर्स चैनल द्वारा हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि विक्की जैन की मां रंजना शो में एंट्री ले रही हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि विक्की की मां रंजना अंकिता से कहती हैं, 'जब तुमने विक्की को लात मारी थी, तो विक्की के पापा ने तुरंत तुम्हारी मां को कॉल करके पूछा था कि क्या तुम भी अपने पति को ऐसे ही लात मारती थीं।'

ये सुनते ही अंकिता दंग रह गईं और चिढ़ते हुए कहा, 'मम्मी को कॉल करने की क्या जरुरत थी मेरी। मेरी मां अकेली है वहां, मेरे पापा की डेथ हुई है मम्मा। मेरे मम्मी-पापा को मत बोलो प्लीज।'

विक्की की मां रंजना के अलावा, अंकिता लोखंडे की मां वंदना पंडित भी शो में आने वाली हैं। उन्होंने भी शो में विक्की और अंकिता से नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है, तुम लोग वैसे नहीं दिख रहे, जैसे हो। बहुत ज्यादा लड़ते हुए दिख रहे हो।

अगस्त 2023 में हुई है अंकिता के पिता की मौत

अंकिता लोखंडे अपने पिता शशिकांत लोखंडे के बेहद करीब थीं। 4 महीने पहले ही 12 अगस्त को उनका 68 की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। पिता के निधन से अंकिता बुरी तरह टूट गई थीं। अंकिता ने खुद अपने पिता को कंधा दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.