जिसका डर था वही हुआ... इस वजह से मयंक यादव हुए हैं टीम इंडिया से बाहर, प्लानिंग हो गई बेकार

Updated on 26-10-2024 12:50 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले टी20 सीरीज के लिए भी टीम को घोषित किया है। इन दोनों ही टीमों में तेज गेंदबाज मयंक यादव को जगह नहीं मिली है। मयंक ने इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व में भी रखा गया, लेकिन दुर्भाग्य से वह टीम इंडिया से अब बाहर हो गए हैं।

मयंक यादव को टीम में क्यों नहीं रखा गया है इस पर खुद बीसीसीआई ने अपने प्रेस रिलीज में बताया है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम के ऐलान के साथ ही बीसीसीआई ने बताया कि मयंक यादव को चोट के कारण इन दोनों सीरीज से अलग रखा गया है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मचा सकते थे तबाही

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए मयंक यादव के नाम की खूब चर्चा हो रही थी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली जैसे तेज गेंदबाज मयंक की गेंदबाजी को देखना चाहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। वहीं मयंक के इंटरनेशनल डेब्यू की बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दमदार खेल दिखाते हुए चार विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने लगातार 150 से अधिक की स्पीड से गेंदबाजी की।

शिवम दुबे और रियान को भी मौका नहीं

मयंक यादव के शिवम दुबे और रियान पराग को भी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है। ये दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा थे। इन दोनों को टीम में शामिल नहीं किए जाने के पीछे कारण भी चोट है। शिवम दुबे और रियान पराग बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे और फिलहाल वह इससे उबरने की कोशिश में लगे हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.