साफ होने लगा मौसम, जबलपुर, इंदौर में कहीं-कहीं पड़ सकती हैं छिटपुट बौछारें

Updated on 27-09-2023 01:51 PM
भोपाल। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी रहने के कारण इंदौर, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मामूली बौछारें पड़ सकती हैं। शेष संभाग के जिलों में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून की वापसी हो सकती है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खरगोन में 20, उज्जैन में 3.4, इंदौर में 3.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

राजस्थान से विदा होने लगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र से मानसून वापस होने लगा है। इसका प्रभाव मप्र के मौसम पर भी दिखने लगा है। नमी कम होने से बादल छंटने लगे हैं। इससे धूप निकलने लगी है। हालांकि तापमान बढ़ने की वजह से उमस भी बढ़ रही है।

बंगाल की खाड़ी में बनने जा रहा चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर से कुछ नमी मिल रही है। इस वजह से इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ रही हैं। 29 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है। अगले दिन इस चक्रवात के कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। हालांकि इसका विशेष प्रभाव मप्र के मौसम पर पड़ने की संभावना कम है। रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं छिुटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.