जबलुपर में अच्छी सर्दी के लिए अभी करना होगा थोड़ा और इंतजार

Updated on 03-11-2024 12:32 PM
 जबलपुर । अच्छी सर्दी के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। नवंबर का महीना आरंभ होने के साथ ही वातावरण में ठंडक घुलने लगी है। मध्य पाकिस्तान और पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंरचरण सक्रिय होने से अगले सप्ताह से ठंड का असर बढ़ने के आसार है। फिलहाल मौसम शुष्क है।

दिन में जहां धूप का असर अब भी कुछ तेज है, वहीं रात में गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। आगामी दिनों में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता जाएगा। हालांकि दिन के अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी पर रात के न्यूनतम तापमान में कमी आने से तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार छह नवंबर तक मौसम साफ है। जबलपुर सहित मध्यप्रदेश को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणालियां सक्रिय नहीं है।


हिमालयीन क्षेत्रों में पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी का दौर जारी है। इसके आंशिक प्रभाव से वातावरण में ठंडक बढ़ने लगी है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 33.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 17.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हवा का रुख उत्तर पूर्वी रहा। आने वाले दिनों में पहाड़ों की बर्फीली हवा जब मैदानी क्षेत्रों का रुख करेगी, तब ठंडक का अहसास और बढ़ जाएगा।


दिन में हल्की गर्मी तो रात होते ही जोर पकड़ेगी सर्दी


दीपोत्सव के प्रकाशमयी गर्माहट के बीच अब वातावरण में गुलाबी ठंड का खुशनुमा अहसास बढ़ने लगा है। दिन की धूप तेज है परंतु रात में ठंडक घुलने लगी है। ठंड के बढ़ते प्रभाव से वातावरण में अब धुंध भी नजर आने लगी है।


मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है। मौसम विभाग ने अभी एक सप्ताह तक दिन में हल्की गर्मी तो रात में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड असर दिखाने लगेगा।


16 डिग्री तक नीचे जाएगा पारा


मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन का तापमान जहां 30-32 डिग्री के आस-पास बना रह सकता है वहीं आगामी दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी है, हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी होने के साथ ही जाड़ा जोर पकड़ने लगेगा। क्योंकि पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.