गलत परंपराओं को दूर करने का काम हम सबको मिलकर करना होगा : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

Updated on 02-10-2024 06:38 PM

उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि गलत परंपरा को दूर करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। जमाना बहुत बदल चुका है। भेदभाव को दूर करने के लिए सभी में सद्भावना का विकास होना चाहिए। मंदसौर जिले के ग्राम डिगावमाली में अस्पर्शयता निवारणार्थ सद्भावना शिविर को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि सद्भावना को आगे बढ़ाना होगा। खून सभी का एक जैसा ही होता है, सभी कार्य मन से करने होंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि जो भी व्यक्ति शोषित है, कमजोर है, पीड़ित है उसको आगे की पंक्ति में लाने का काम सरकार ने किया है। सभी ने मनुष्य के रूप में जन्म लिया है। परमात्मा किसी के साथ में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करता है। सारी व्यवस्थाएं परमात्मा ने बहुत अच्छे से की है। स्वच्छ भारत मिशन को आज 10 वर्ष पूर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत सिर्फ एक व्यक्ति के सफाई करने से सफाई नहीं होगी, जबकि उसके लिए हम सभी को मिलकर प्रतिदिन सफाई करनी होगी। श्री देवड़ा ने कहा कि पहले हम स्वयं सफाई करें, फिर दूसरों को सफाई के लिए प्रेरित करें, स्कूल शिक्षा का पवित्र मंदिर होता है, उसके चारों ओर सफाई करें। सफाई करने से कोई गंदा नहीं होता है, हाथ धोने से हाथ साफ हो जाते हैं। सफाई करने में किसी तरह का संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में 20 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को खेलकूद सामग्री एवं स्कूल की सामग्री वितरित की। अंतरजाति विवाह करने वाले हितग्राहियों को दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

शिविर में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्रीमती रेखा पांचाल सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण, कर्मचारी, स्कूल के बच्चे, गांव के नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.