बड़े तालाब में डेढ़ फीट बढ़ा पानी, जलस्तर पहुंचा 1659 पर

Updated on 15-07-2024 12:42 PM
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बड़े तालाब में डेढ़ फीट पानी बढ़ गया है। इसके चलते तालाब का वर्तमान जलस्तर 1659 फीट पर पहुंच गया है। एक हफ्ते पहले तक तालाब का लेवल 1657.05 था।24 जून से तालाब में पानी का लेवल बढ़ना शुरू हुआ। तब झील का जलस्तर 1650 था। 21 दिन में तालाब का पानी नौ फीट बढ़ा है। तालाब के जलस्तर के बढ़ने की मुख्य वजह तालाब के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश बताया जा रहा है। तालाब का फुल टैंक लेवल 1662.10 है।

इस लिहाज से तालाब का पेट भरने के लिए मात्र तीन फीट और पानी की जरूरत है। चूंकि बारिश का सीजन चल रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ ही दिनों में तालाब पानी से लबालब हो जाएगा। तालाब के फुल होते ही भदभदा के गेट खोल दिए जाते हैं।

निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने बताया कि कोलांस नदी में भी पानी की अच्छी आमद है। शनिवार को कोलांस नदी अपने लेवल से एक फीट ऊपर बही। यह पानी बड़ा तालाब में आ रहा है। इस कारण तालाब का जलस्तर और बढ़ सकता है। संभवता जुलाई के अंत तक तालाब पूरा भर जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.