रतलाम में रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, उज्जैन में शिप्रा किनारे मंदिर डूबे

Updated on 05-09-2025 12:13 PM
मालवा-निमाड़। प्रदेशभर में जारी बारिश के बीच मालवा-निमाड़ अंचल के कई जिलों में बुधवार रात आफत की वर्षा हुई। इससे उज्जैन में शिप्रा नदी उफनी और रामघाट के मंदिर पानी में समा गए। मंगलनाथ क्षेत्र स्थित अंगारेश्वर मंदिर भी आधा जलमग्न हो गया। रामघाट के समीप छोटे पुल से लगभग छह फीट ऊपर पानी बहा।

गंभीर डैम के चार गेट खोलना पड़े

उज्जैन में दाउदखेड़ी स्थित सीएम राइज व एक अन्य शासकीय विद्यालय में शिक्षक व विद्यार्थी पानी से घिर गए थे। ट्रैक्टर व मोटर बोट की सहायता से निकाला गया। इसी तरह पार्वती धाम वृद्ध आश्रम में 14 नागरिक एवं गोशाला में दो सदस्य फंस गए, जिन्हें एसडीआरएफ ने निकाला। गंभीर डैम के चार गेट खोलना पड़े।

मालवा-निमाड़ के अन्य शहरों की स्थिति

-रतलाम में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। कई स्थानों पर तेज हवा से कच्ची-पक्की दीवारें, टिन शेड धराशायी हो गए। घर-दुकानों में जलभराव से लोगों को नुकसान पहुंचा। सड़कों पर कहीं दो, तो कहीं पांच फीट तक पानी बहने लगा।

-नीमच जिले के श्रीपुरा और घाटी गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। मालखेड़ा में रपट पर पानी आने से नीमच

-सिंगोली रोड पर आवागमन बाधित हुआ। खेतों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

-मंदसौर में कालाभाटा बांध के तीन गेट खोले गए हैं। पशुपतिनाथ मंदिर की छोटी पुलिया के ऊपर से पानी निकलने लगा। गांव करजू में नाले में बहे मोटरसाइकिल सवार युवक को बचा लिया गया।

-देवास में शिप्रा डैम के दो गेट गुरुवार सुबह खोले गए। एक गेट पहले से खुला हुआ था।

-शाजापुर में कई गांवों में घरों और दुकानों में जलभराव की समस्या देखने को मिली।

गुरुवार सुबह तक 24 घंटे में हुई वर्षा

  • क्षेत्र : वर्षा (मिमी में)
  • भीकनगांव (खरगोन) : 138
  • उज्जैन : 100
  • रतलाम : 54.0
  • पीथमपुर (धार) : 110
  • बदनावर (धार) : 108.2
  • बड़नगर (उज्जैन) : 109
  • आलीराजपुर : 108.4

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.