जल संरक्षण और संवर्धन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : मंत्री पटेल

Updated on 21-05-2025 12:37 PM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने माही नदी के उद्गम स्थल धार जिले के ग्राम मिंडा में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश प्राचीनकाल से जल संरचनाओं का धनी रहा है और इसे नदियों का मायका कहा जाता है। यहां से निकलने वाली नदियाँ देश के बड़े भूभाग को जीवन देती हैं, इसलिए जल संरक्षण और संवर्धन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाने के लिए अभी से ठोस प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से पौधों और वृक्षों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जल और हरियाली एक-दूसरे के पूरक हैं। जब हम पेड़ लगाएंगे और उन्हें संरक्षित करेंगे, तभी जल स्रोतों को भी जीवित रख सकेंगे। उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने, वर्षा जल संचयन की पद्धतियों को अपनाने और स्थानीय जल निकायों की स्वच्छता व देखरेख के लिए जनभागीदारी को ज़रूरी बताया। उन्होंने कहा कि गांवों में जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना होगा, तभी इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा।

मंत्री श्री पटेल ने माही नदी के उद्गम स्थल स्थित माही माता मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंग मेड़ा,सरदारपुर विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल, सीईओ श्री अभिषेक चौधरी प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जल संरक्षण के इस संकल्प में सहभागिता का संकल्प लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.