वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया:भारत के खिलाफ करारी हार के साथ खत्म हुआ 15 साल का करियर

Updated on 26-06-2024 02:12 PM

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मंगलवार को एक सोशल पोस्ट ने वॉर्नर के रिटायरमेंट का ऐलान किया। CA ने पोस्ट में वॉर्नर के 15 साल के करियर के यादगार लम्हे को कुछ फोटो के जरिए दिखाया।

37 साल के वॉर्नर का रिटायरमेंट मंगलवार सुबह खेले गए बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच पर टिक था। सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई मिचेल मार्श ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वॉर्नर का संन्यास अफगानिस्तान-बांग्लादेश मैच के रिजल्ट पर निर्भर करेगी। यदि हमारी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती है, तो वॉर्नर अगला मैच खेलेंगे, नहीं तो संन्यास ले लेंगे, हालांकि वॉर्नर ने अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

आज अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। इसी के साथ वॉर्नर का 15 साल का यादगार सफर भारत के खिलाफ करारी हार के साथ समाप्त हुआ। सोमवार रात को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी सुपर-8 मैच में 24 रनों से हराया।

वॉर्नर वनडे और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने वनडे से संन्यास लेते हुए कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी में जरूरत पड़ी तो मैं उपलब्ध रहूंगा।

वॉर्नर 3 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं, इसमें 2015 और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप और 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप शामिल है। वॉर्नर 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे।

टी-20 इंटरनेशनल में वॉर्नर का सफर
वॉर्नर टी-20 इंटरनेशनल में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 110 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 3277 रन बनाए हैं।

2011 में टेस्ट डेब्यू किया था
डेविड वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में की था। उन्होंने 112 टेस्ट मैचों में 44.59 की औसत से 8786 रन बनाए। इसमें 26 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।

वनडे में करीब 45 की औसत से रन बनाए
वॉर्नर ने वनडे करियर की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में 2009 में की थी। उन्होंने वनडे में आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला था। अब तक खेले 161 वनडे मैचों में 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 22 शतक और 33 अर्धशतक लगाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.