विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान वाले केंद्र किए जाएंगे चिह्नित

Updated on 07-12-2023 12:03 PM
भोपाल। जिले की सात विधानसभा क्षेत्र के दो हजार 49 मतदान केंद्रों में जिस केंद्र पर सबसे अधिक मतदान हुआ होगा, उसके बीएलओ, सेक्टर अधिकारी को नकद पुरस्कार पांच से 25 हजार रुपये तक दिया जाएगा। अब चुनाव परिणाम आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सातों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सूची तैयार कर जल्द ही कार्यालय में सौंप देंगे। इसके बाद सर्वाधिक मतदान वाले केंद्रों को सम्मानित किया जाएगा। हालांकि जिन विधानसभा क्षेत्रों में अधिक मतदान हुआ है, उन्हीं के केंद्रों को चिह्नित किया जा रहा है।

रिटर्निंग अधिकारी तैयार कर रहे सूची

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जिले की सात विधानसभा क्षेत्र नरेला, बैरसिया,गोविंदपुरा, हुजूर, उत्तर, मध्य और दक्षिण-पश्चिम में से जिनमें सबसे अधिक मतदान हुआ है। उन्हीं के केंद्रों को चिह्नित किया जाएगा। इनमें बैरसिया, हुजूर, गोविंदपुरा और नरेला शामिल हैं। इनके रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सूची तैयार की जा रही है। सूची मिलने के बाद पांच -पांच बीएलओ को 25 -25 हजार, द्वितीय 20 और तृतीय स्थान पाने वाले सेक्टर अधिकारियों को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हीं बीएलओ को दिया जाएगा, जिन्होंने अपने मतदान केंद्र पर 90 प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरित की होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.