बीएलओ के पास से गुम हुईं मतदाता पर्चियां, एफआईआर दर्ज

Updated on 14-11-2023 12:55 PM

भोपालविधानसभा चुनाव में मतदान से पहले सात विधानसभा क्षेत्र के 20 लाख 87 हजार 32 मतदाताओं तक मतदाता पर्चियां पहुंचाने का जिम्मा बीएलओ के पास है।अभी तक कुल 13 लाख पर्चियां वितरित की जा चुकी हैं। इसी बीच एक दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के एक बीएलओ के पास से पर्चियां गुम हो गई हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और फिर चूनाभट्टी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 218 के बीएलओ बाला प्रसाद अहिरवार द्वारा घर-घर पर्चियां वितरित की जा रही थी।इसी दौरान कोलार कालोनी में उनके पास से मतदाता पर्चियां गुम हो गई है।जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए मतदाता पर्चियों के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि यदि किसी को यह पर्चियां मिलती है तो कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0755 - 2730395 पर जानकारी दी जा सकती है।उन्होंने बताया कि सात विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 20 लाख नौ हजार 961 मतदाता पर्चियां वेंडर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें से सभी क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर -घर जाकर 13 लाख 47 हजार 207 पर्चियां वितरित की जा चुकी है। जबकि छह लाख 62 हजार 754 पर्चियां वितरित किया जाना बाकी हैं।आगामी दो दिन में सभी मतदाताओं तक पर्चियां पहुंचा दी जाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.