दुर्लभ न्यूरोलाजिकल बीमारी से दिखना हो गया था बंद, बीएमएचआरसी में इलाज के बाद वापस आई रोशनी

Updated on 24-11-2023 12:27 PM
भोपाल। नर्मदापुरम की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला एक दुर्लभ न्यूरोलाजिकल बीमारी से जूझ रही थी। इससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई थी, जबकि दूसरी आंख में भी कम दिखाई दे रहा था। भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में इलाज के बाद अब उनकी आंखों की रोशनी वापस आ गई है और अब वह सामान्य जिंदगी व्यतीत करने लगी है। मरीज का प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) से निश्शुल्क उपचार किया गया है।

जांच से हुई बीमारी की पुष्टि

बीएमएचआरसी के न्यूरोलाजी विभाग में सहायक प्रोफेसर डा चंद्रशेखर रावत ने बताया कि यह महिला माग एंटीबाडी डिजीज नामक बीमारी से जूझ रही थी। यह एक दुर्लभ आटोइम्यून डिमाइलिनेटिंग बीमारी है। इस बीमारी की पुष्टि के लिए हमने मरीज की एंटी माग एंटीबाडी जांच करवाई। ऐसे में हमने क्लिनिकल एग्जामिनेशन के आधार पद आवश्यक दवाएं व इन्जेक्शन शुरू कर दिए, जिससे मरीज की हालत में सुधार आना हुआ। रिपोर्ट में भी माग एंटीबाडी डिजीज की पुष्टि हुई। इलाज के बाद अब मरीज की दाहिनी आंख की रोशनी पूरी तरह सामान्य हो गई है, जबकि बाईं आंख में भी काफी सुधार है। नियमित इलाज के साथ उनकी स्थिति में और सुधार आ जाएगा।

बीएमएचआरसी में डिमाइलिनेटिंग बीमारियों का इलाज शुरू

डा रावत ने बताया कि माग एंटीबाडी डिजीज एक आटोइम्यून डिमाइलिनेटिंग डिजीज है। बीएमएचआरसी में अन्य डिमाइलिनेटिंग बीमारियों का इलाज जैसे पैरानियोप्लास्टिक व आटो इम्यून बीमारियों का इलाज शुरू हो गया है। अगर समय रहते डिमाइलिनेटिंग और आटो इम्यून बीमारियों का इलाज किया जाए, तो मरीज को आजीवन अपंगता से बचाया जा सकता है।

क्या होती हैं आटो इम्यून व डिमाइलिनेटिंग बीमारियां

डा. रावत ने बताया कि आटो इम्यून व डिमाइलिनेटिंग बीमारियों में शरीर में एंटीबाडीज बन जाती हैं, जो ब्रेन और आप्टिक नर्व या स्पाइन कार्ड के माइलिन को खराब कर देती हैं, जिसके कारण शरीर में विभिन्न लक्षण दिख सकते हैं, जैसे- लकवा लग जाना, पेशाब रुक जाना, आंखों की रोशनी चली जाना आदि। माग एंटीबाडी डिजीज में मस्तिष्क और आंखों की नसों पर एंटीबाडीज हमला करती हैं, जिससे ये अंग प्रभावित होने लगते हैं और पीड़ित व्यक्ति में आंखों की रोशनी चले जाने, मिर्गी के दौरे आने, स्पाइलन कार्ड में सूजन आने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। बीएमएचआरसी के नेत्र रोग विभाग में प्रोफेसर डा अंजली शर्मा ने बताया कि माग एंटीबाडी डिजीज आाप्टिक न्यूराइटिस बीमारी का एक प्रमुख कारण है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.