विष्णु दत्त शर्मा बोले- प्रधानमंत्री ने जो संकल्प लिए उन्हें पूरा करने में मध्‍य प्रदेश आगे रहा

Updated on 02-11-2023 12:51 PM

भोपाल । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में मध्य प्रदेश है। इसकी वजह यह कि उन्होंने जन कल्याण की जो भी योजनाएं शुरू कीं उन्हें पूरा करने में मप्र अग्रणी राज्यों में रहा। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अभी तक प्रदेश में 30 लाख लोगों का उपचार किया जा चुका है। प्रदेश के 80 लाख किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। इसमें छह हजार रुपये केंद्र सरकार और उतना ही राज्य सरकार मिला रही है। पूरी राशि सीधे किसान के खाते में आती है।

वह बुधवार को भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिंचाई, स्वच्छता, कृष समेत सभी क्षेत्र में प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस (एक नवंबर) पर हम संकल्प लेते हैं कि इसे स्वर्णिम प्रदेश बनाएंगे। भाजपा सरकार में लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि बहनों के सम्मान के लिए शुरू की गई 'लाड़ली बहना' योजना में एक करोड़ 31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपये मिल रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही उन्होंने कांग्रेस को भी घेरते हुए कहा कि उन्हें राम मंदिर का पोस्टर लगाने में आपत्ति होती है। इस चुनाव में भी कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र जल्द सामने आएगा। इसमें जो वादे करेंगे उन्हें पूरा भी करेंगे। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में सात सौ से अधिक वचन दिए थे, पर पूरा नहीं किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.