स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ही डेंगू से राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक राजधानी में 802 लोगों के डेंगू पाजीटिव होने की पुष्टि की जा चुकी है। अभी अवकाश के तीन दिनों के सौ सैंपलों की रिपोर्ट एक साथ मंगलवार को आएगी। मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जनवरी से अब तक 3,28,198 डेंगू, 11,666 मलेरिया और चिकनगुनिया की 1,389 जांच हो चुकी हैं। इसमें मलेरिया के 15, डेंगू के 802 और चिकनगुनिया के 120 मामले पाजीटिव पाए गए हैं। विभाग का कहना है कि सबसे ज्यादा डेंगू के मामले बैरागढ़ और बागसेवनिया क्षेत्र से आ रहे हैं।
स्ट्रेन की जांच के लिए जबलपुर भेज रहे सैंपल
डेंगू के मामले मे स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। डेंगू के स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपलों को जबलपुर मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई नया स्ट्रेन भोपाल में नहीं मिला है।
इनका कहना है
मरीजों को देखने पर यह साफ लग रहा है कि वायरस ने स्वरूप बदल लिया है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है। मरीजों के लक्षणों में तय समय के बाद बदलाव भी दिख रहा है। पहले मरीज कम गंभीर हो रहे थे। बीच में एक समय ऐसा आया कि वो अधिक गंभीर होने लगे और अब फिर मरीज कम गंभीर हैं, लेकिन ठंड होने के बाद बाद भी मरीज मिल रहे हैं।
- डा. योगेंद्र श्रीवास्तव, एमडी मेडिसिन, जेपी अस्पताल, भोपाल
हम डेंगू स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपलों को लगातार भेज रहे हैं। अभी तक इसमें कुछ भी नया नहीं मिला है। मौसम की वजह से ही डेंगू के मामले बढ़-कम हो रहे हैं। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक डेंगू पूरी तरह से नियंत्रित हो जाएगा। हालांकि लार्वा सर्वे के लिए 50 से अधिक टीम रोज काम कर रही हैं।
- डा. प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ, भोपाल