बीवी संग भगवान का कीर्तन करते दिखे विराट कोहली, उधर हार के गम में डूबी थी पूरी टीम इंडिया

Updated on 21-10-2024 12:57 PM
बेंगलुरु में भारतीय खिलाड़ी हार के गम से उबरे भी नहीं थे कि विराट कोहली मुंबई पहुंचकर भगवान के कीर्तन में पहुंच गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से मैदान मारकर तीन टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की लीड बना ली। हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा समेत अधिकतर खिलाड़ी पुणे के लिए रवाना हो गए, जहां दूसरा टेस्ट मैच होना है, लेकिन विराट कोहली ने अपने परिवार के साथ समय बिताने का विकल्प चुना।

कृष्णा दास के भजन में दिखे

मुंबई पहुंचते ही विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंच गए। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेकर लंदन में इसी तरह के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। उससे पहले उत्तराखंड स्थित कैंची धाम आश्रम और वृंदावन में प्रेमानंद सागर महाराज की शरण में भी पहुंचे थे। विराट का धीरे-धीरे धर्म और आस्था की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है।
पुणे में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
बेंगलुरु के बाद भारत-न्यूजीलैंड का अगला मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। पुणे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है। 2017 में ऑस्ट्रेलिया से 333 रन की अपमानजनक हार झेलनी पड़ी थी, जो टेस्ट कप्तान के रूप में कोहली के आठ साल के कार्यकाल के दौरान दो हार में से एक थी। हालांकि, मेजबान टीम ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका पर शानदार पारी की जीत के साथ वापसी की। अगला मैच भारत के लिहाज से बेहद अहम होगा, क्योंकि उसे हर हाल में सीरीज में बराबरी करनी होगी। सभी की निगाहें इस पर होंगी कि टीम इस चौंकाने वाली हार का जवाब कैसे देती है, कई लोग रणनीति और प्लेइंग इलेवन दोनों में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.