हवाई सफर की सुविधा से विकास की उड़ान भरेगा विन्ध्य - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 13-06-2024 06:55 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विन्ध्य क्षेत्र को आज विकास की एक और बड़ी सौगात मिली। विन्ध्य के रीवा और सिंगरौली जिले से एयर टैक्सी की सुविधा आरंभ हुई है। हवाई सफर की सुविधा से विन्ध्य विकास की उड़ान भरेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आज रीवा एयरपोर्ट में भोपाल से आ रही “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” के विमान की अगुवाई की और सिंगरौली के लिए हरी झंडी दिखाकर विमान को रवाना किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगामी सौ दिवसों के कार्यक्रम में रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण शामिल है। लोकार्पण की सभी औपचारिकता एक सप्ताह में पूर्ण कर ली जाएंगी। अगले महीने भव्य समारोह में रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। प्रारंभिक तौर पर रीवा से भोपाल के लिए 72 सीटर हवाई जहाज से आने जाने की सुविधा मिलेगी। इसका दिल्ली, इंदौर, बंगलौर तथा अन्य बड़े शहरों तक विस्तार किया जाएगा।

सिंगरौली जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए

उल्लेखनीय है कि भोपाल के राजाभोज विमानतल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल से रीवा तथा सिंगरौली जाने वाले विमान को रवाना किया। एयर टैक्सी के रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने यात्रियों का पुष्पहार से स्वागत किया। एयर टैक्सी से भोपाल से रीवा पहुंचे प्रथम यात्री विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह का श्री शुक्ल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एयर टैक्सी की प्रथम यात्रा में रीवा से 6 यात्रियों को सिंगरौली जाने का अवसर मिला। उप मुख्यमंत्री ने सिंगरौली जाने वाले यात्रियों श्री अनिल तिवारी, श्री संदीप कुमार पाण्डेय, श्री सतीशचन्द्र दुबे, श्री सूर्यप्रकाश पाण्डेय, श्री संजीव कुमार सोनी और श्री अरविंद पाण्डेय को बोर्डिंग पास प्रदान किए।

समारोह में सांसद श्री मिश्र ने कहा कि आज का दिन बहुत गौरवशाली है। विन्ध्य को आज बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रयासों से गरीब के हवाई यात्रा के सपने को सच किया जा रहा है।

समारोह में एयर टैक्सी सेवा के प्रथम यात्री विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह ने कहा कि टैक्सी सेवा का प्रथम यात्री बनना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। रीवा में अब चारों ओर हाईवे, वंदे भारत ट्रेन के साथ रीवा से 14 ट्रेनों की सुविधा और आज से एयर टैक्सी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के प्रयासों से विन्ध्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर श्री गोपाल चन्द्र डाड, आईजी श्री एमएस सिकरवार, डीआईजी श्री साकेत प्रकाश पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.