सतना की पहचान बन गया है विंध्य व्यापार मेला- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 29-12-2023 11:49 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि विंध्य का व्यापार मेला सतना की विशेष पहचान बन गया है। आपसी सांमजस्य और भाईचारे की भावना से काम करने की ललक सतना की भव्यता को और भी बढ़ाती है। उन्होने कहा कि सतना और रीवा शहर जुड़वे भाई हैं। विंध्य क्षेत्र को विकसित करने इन दोनो ही शहरों को इंदौर और उज्जैन की भांति ट्विन सिटी के रुप में विकसित किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 11 दिवसीय विंध्य व्यापार मेला आयोजन की 6वीं संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सहित समस्त व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के विकास के लिये रीवा और सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र को प्रगति की रफ्तार दी जायेगी। उन्होने कहा कि बरगी नहर का पानी सतना में लाने के प्रयास पहले से ही किये जा रहे हैं, प्रयासों में और तेजी लाई जा रही है। पद की शपथ लेते ही सबसे पहले बरगी का पानी सतना लाने और सीधी-सिंगरौली फोरलेन सड़क को गति देने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा निर्धारित की गई है।

बाणसागर के सिरसी टापू में पर्यटन हेरिटेज का कार्य 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा बरगी नहर की टनल के शेष बचे 1700 मीटर की खुदाई का कार्य दो माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना से खजुराहो तक फोरलेन सड़क स्वीकृत हो गई है। चित्रकूट से सतना और सतना से मैहर तक बनने वाली उच्च स्तरीय सड़क का काम सतना से मैहर तक पूरा हो गया है। उप मुख्यमंत्री ने विंध्य व्यापार मेले में एमपी पीएससी 2019 की परीक्षा में टॉपर सुश्री प्रिया पाठक सहित सतना जिले के अन्य चयनित प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.