गाँव हमारे देश की आत्मा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह

Updated on 07-02-2023 05:17 PM

गाँव हमारे देश की आत्मा हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आप सबके गाँव में विकास यात्रा भेजी है। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कही। श्री कुशवाह ने सोमवार को विकास यात्रा में ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बंधौली, मुगलपुरा, उदयपुर, करगवां व धनेली गाँवों का भ्रमण किया।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने विकास यात्रा में लगभग 7 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। विकास कार्यों में ग्राम धनेली में लगभग 2 करोड़ 44 लाख रूपए लागत के नवीन विद्युत उप केन्द्र, 27 लाख रूपये लागत की ग्वालियर–बेहट मेन रोड से बंधौली तक पक्की सड़क, ग्राम मुगलपुरा में एक करोड़ 36 लाख रूपए की, करगवां में 62 लाख और धनेली में 94 लाख रूपए लागत की नल-जल योजनाएँ प्रमुख हैं।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने यात्रा में गाँवों में विभिन्न योजना में किये गये लाभान्वितों के नाम और गाँव में किये गये विकास कार्यों की जानकारी का पत्रक प्रस्तुत किया। जानकारी के पत्रक (पर्चा) गाँवा वालों को उपलब्ध कराते हुए उन्होंने कहा कि इसमें यदि कोई जानकारी गलत दी गई है, तो उन्हें अवगत करायें। हितग्राहियों की सूची में कोई व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित रहा है, तो उसकी भी जानकारी उन्हें दें। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने ग्राम बंधौली के ऐतिहासिक महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार कराने की बात कही। जिला पंचायत ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, जनपद पंचायत मुरार के अध्यक्ष श्री दिलराज सिंह किरार सहित अन्य जन-प्रतिनिधि विकास यात्रा में उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.