इंदौर जिले में 5 फरवरी से विकास यात्राएं निकलेंगी

Updated on 04-02-2023 05:12 PM
प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
-----
मिलेगी विकास की सौगातें, हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
-----
शासकीय योजनाओं के लाभ लेने के लिए नागरिकों को किया जाएगा जागरूक
-----

जिला प्रशासन द्वारा किए जाएंगे अनेक नवाचार

इंदौर 3 फरवरी 2023
राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी 5 फरवरी से विकास यात्राओं का सिलसिला प्रारंभ होगा। इन यात्राओं के सुव्यस्थित तथा सफल आयेाजन के लिए व्यापक तैयारियां की गयी है। इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां आयोजित बैठक में विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए जिससे कि यात्रा का उद्देश्य पूरा हो और अधिक से अधिक नागरिकों को इस यात्रा का लाभ मिल पाए। यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि पूर्ण समन्वय के साथ यात्रा को सफल बनाए। बताया गया कि यह यात्रा 25 फरवरी तक चलेगी। यह यात्रा सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ निकलेगी। यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में हर गांव तथा शहरी क्षेत्र में हर वार्ड और बस्ती में पहुंचेगी।
बैठक में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायक श्री रमेश मेंदोला तथा श्री आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री राजेश सोनकर तथा श्री मनोज पटेल, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, श्री गौरव रणदिवे, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री भारत सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल, डीसीपी श्री दिनेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने यात्रा की तैयारियों तथा यात्रा के दौरान किए जाने वाले नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ियों, स्कूलों, अस्पतालों आदि को जन सहयोग से सुदृढ़ और सुविधा संपन्न बनाने के लिए अनेक नवाचार करने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में यात्रा के दौरान दिव्यांगों और अन्य जरूरतमंदों की समस्याओं के निराकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत 10 हजार 650 भू स्वामी प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही गांवों में खसरा बी वन का वाचन कर फोती नामांतरण भी किया जाएगा। नए बीपीएल कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। नगरीय क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना तथा पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी होगा।
करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण/शिलान्यास
बैठक में जानकारी दी गयी कि यात्रा जिन मार्गों से गुजरेगी उन क्षेत्रों के लिए विकास कार्यों की सौंगात भी मिलेगी। निर्धारित गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा।
हितग्राही संवाद के होंगे कार्यक्रम
बैठक में बताया गया कि यात्रा के दौरान निर्धारित गांवों में हितग्राही संवाद कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें जहां एक और स्वरोजगार मूलक योजनाओं के तहत चयनित लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण होगा, वहीं दूसरी ओर हितग्राही संवाद कार्यक्रम में ऐसे लाभान्वित हितग्राही जिन्होंने योजनाओं का लाभ लिया है वह बताएंगे कि उन्हें योजना का लाभ क्या मिला, कैसे मिला और योजना से उनके जीवन में क्या बदलाव आया है। साथ ही महिला एवं बाल विकास द्वारा लाड़ली लक्ष्मी तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। नागरिकों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में शपथ दिलाई जाएगी। यात्रा के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक भी होंगे
दीवारें बताएगी विकास की कहानी
बैठक में बताया गया कि यात्रा के दौरान नवाचार करते हुए दीवार पर विकास की इबारतें लिखी जाएगी। निर्धारित गांवों में चयनित इन दीवारों पर गांव में हुए उल्लेखनीय कार्य चित्र और लेखन के माध्यम से प्रदर्शित किए जाएंगे।
जल जीवन मिशन की दी जाएगी विशेष रूप से जानकारी
यात्रा के दौरान जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा। उन्हें हर घर-नल से जल योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी। बैठक में बताया गया कि जलापूर्ति को सुलभ बनाने के लिए 226 और नई नल जल योजना का शिलान्यास भी होगा।
स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा शिविरों का भी होगा आयोजन
यात्रा के दौरान निर्धारित गांवों में स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। दवाइयों का वितरण किया जाएगा। साथ ही आयुष्मान कार्ड के लाभ के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। 
तात्कालिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए 18 लाख रूपए
बैठक में बताया गया कि जिले में यात्रा के दौरान नागरिकों की तात्कालिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए रेडक्रॉस के माध्यम से सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 18 लाख रुपए दिए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो 2 लाख रूपए की यह राशि रहेगी।
यात्रा के दौरान मनाया जाएगा अन्न उत्सव
जिले में नवाचार के तहत हर गांवों में राशन की दुकानों पर यात्रा के दौरान अन्न उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव के अंतर्गत उपभोक्ताओं को राशन का वितरण किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.