विकास यात्राओं से बदलेगी गाँव और शहरों की तस्वीर

Updated on 09-02-2023 05:43 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि विकास यात्रा के माध्यम से गाँव और शहरों की तस्वीर बदलेगी। यात्रा के दौरान निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जा रहा है। इससे विकास को गति मिलेगी। राज्य मंत्री श्री पटेल बुधवार को सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम हिनोती में विकास यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाया जायेगा। उन्होंने ग्राम पंचायत हिनोती में 1.30 करोड़ रूपये लागत की सीसी रोड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 10 लाख रूपये लागत के सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम डेगरहा में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

50 बिस्तरीय अस्पताल की मिली सुविधा

पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल के अथक प्रयासों से अमरपाटन क्षेत्र के राम नगर में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के रूप में उन्नयन किये जाने की स्वीकृति मिल गई है। अस्पताल के उन्नयन के बाद दुर्गम क्षेत्र के गाँव को सिविल अस्पताल की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.