विकास यात्राएँ बन रही हैं जन-कल्याण का यज्ञ - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 09-02-2023 05:25 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पौध-रोपण और पर्यावरण-संरक्षण के कार्य अभियान का रूप ले रहे हैं। नागरिक अपने परिवार के सदस्यों के जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ और दिवंगत परिजन की स्मृति में पौधे लगाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज स्मार्ट उद्यान में टी.वी. न्यूज चेनल्स के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी से प्रारंभ हुई विकास यात्राओं में 4088 लोकार्पण और 3049 विकास कार्यों के शिलान्यास हुए हैं। विकास यात्राएँ जन-कल्याण का यज्ञ बन रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास यात्राओं का विवरण देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान हुए लोकार्पण और भूमि-पूजन जन-कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ दिए जा रहे हैं। प्रदेश में यात्रा के माध्यम से वास्तव में सेवा का बड़ा कार्य संभव हुआ है। हितग्राही को लाभ के साथ ही मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में पात्र पाए गए लोगों को लाभ दिया जा रहा है। अभियान में यदि कोई हितग्राही छूट गए हैं और वे पात्र हैं तो उन्हें भी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

40 हजार से अधिक पात्र व्यक्ति योजनाओं के लिए हुए चिन्हित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि यात्रा के दौरान अन्य पात्र लोग भी सामने आए हैं। इनकी संख्या 40 हजार 956 हैं। इतनी संख्या में आवेदन मिलना इस बात का प्रमाण है कि योजनाओं के लिए पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहली बार सामने आए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से 34 हजार 234 आवेदन-पत्र स्वीकृत किये जा चुके हैं। इसके अलावा भी कोई अन्य पात्र व्यक्ति या दिव्यांग मिल जाते हैं तो उन्हें भी लाभान्वित किया जा रहा है। प्रयास यह है कि किस तरह लोगों की जिंदगी बेहतर बनाई जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा सिर्फ कर्मकांड नहीं है। जो भी पात्र हितग्राही मिलते हैं उन्हें लाभान्वित करना राज्य सरकार का उद्देश्य है। विकास यात्राएँ विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिलवाने का सशक्त माध्यम बन रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.