विकास यात्रा जिले के सभी गाँव एवं नगर को कवर करें - प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया

Updated on 04-02-2023 05:02 PM

प्रदेश के साथ ही 5 फरवरी से आगर मालवा जिले में होने वाली विकास यात्रा जिले के सभी गाँव एवं नगरों को कवर करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई गाँव, नगर और वार्ड छूटे नहीं। खेल एवं युवा कल्याण तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री तथा आगर मालवा जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को विकास यात्रा की तैयारियों की जिला अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। विधायक श्री विक्रम सिंह राणा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना भाई चौहान भी वर्चुअली शामिल हुए।

प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि विकास यात्रा से शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों के बीच भली-भांति पहुँच सके, इसके लिए जरूरी सभी तैयारियाँ पहले ही पूर्ण की जाए। विकास यात्रा के साथ अधिकारी भ्रमण करें तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्या सुने और उनका निराकरण भी करें। शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ का वितरण भी यात्रा के दौरान किया जाए। जिन ग्राम पंचायतों में योजनाओं से अच्छा विकास कार्य हुआ है, उसे वॉल पेंटिंग पर प्रदर्शित किया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का वाचन करवाएँ।

प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह पूर्वक करवाये। विकास यात्रा प्रत्येक दिन के निर्धारित रूट चार्ट अनुसार ही निकाली जाए तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधि, हितग्राही एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। साथ ही पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाए। रात्रि के समय विकास यात्रा को ठहरने के लिए गाँव में पर्याप्त व्यवस्था की जाए और आनंद उत्सव भी ग्रामीणों के बीच करें, जिससे ग्रामीणजन आनंद गतिविधियों से अपने बचपन को याद कर आनंद की अनुभूति करें। यात्रा के दौरान आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की कार्रवाई भी की जाए।

कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने जिले में विकास यात्रा संबंधी निर्धारित रूट चार्ट एवं पूर्व तैयारियों की जानकारी दी। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष से पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर, सीईओ जिला पंचायत श्री डी.एस. रणदा सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.