विकास यात्रा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का अभियान : राज्य मंत्री श्री परमार

Updated on 08-02-2023 05:23 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आमजन को विकास कार्यों की जानकारी देने तथा ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से प्रदेश में विकास यात्राएँ निकाली जा रही है। इन विकास यात्राओं का उद्देश्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। यह बात स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने विकास यात्रा के तीसरे दिन शाजापुर जिले की शुजालपुर विकासखंड के ग्राम चापड़िया में यात्रा के शुभारंभ अवसर में कही। राज्य मंत्री श्री परमार ने तिरंगा ध्वज फहराया और कन्याओं का पूजन किया। विकास यात्रा ग्राम कोहलिया, अमलावती से होती हुई मितेरा पहुँची।

मितेरा में उपस्वास्थ्य केन्द्र का भूमि-पूजन

राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम मितेरा में 49 लाख 14 हजार रूपये लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भूमि-पूजन किया। इसके पूर्व ग्राम चापड़िया में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम चापड़िया में विगत 4 वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी भी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया सहित जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.