विजय शाह केस-सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 19 मई को:प्रियंका गांधी बोलीं- अपने नेताओं को बचा रही बीजेपी

Updated on 17-05-2025 11:31 AM

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 19 मई तक स्थगित कर दी है। शाह ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था।

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने X पर लिखा- पहले मध्यप्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है। बीजेपी अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। वह ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?

उधर, मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्यपाल से मिला। ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की। इसके बाद कांग्रेसी विधायक काले कपड़ों में राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में उन्हें पुलिस ने जबरन उठाया और गिरफ्तार करके ले गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

आज के अपडेट्स...

  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने वीडियो संदेश में कहा- कांग्रेस शनिवार को पूरे मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के पुतले जलाएगी।
  • भोपाल में पीसीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं ने मंत्री शाह और उपमुख्यमंत्री देवड़ा के पुतले जलाए। दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की।
  • कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को देश से माफी मांगनी चाहिए।
  • विधायक आरिफ मसूद ने समर्थकों के साथ भोपाल के मिंटो हॉल में काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। कुछ नेता शाह के बंगले पर बेशर्म के पौधे लेकर पहुंचे।
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मामला कोर्ट में है। कोर्ट का जब भी अपमान करने का मौका होगा, कांग्रेस बाज नहीं आएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.