न्यूयॉर्क में स्वामीनारायण मंदिर में तोड़-फोड़:मोदी विरोधी नारे लिखे गए; भारतीय कॉन्सुलेट ने कहा- ये स्वीकार नहीं

Updated on 17-09-2024 02:24 PM

न्यूयॉर्क के मेलविल में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मंदिर के बाहर मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे लेकर न्यूयॉर्क में कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया ने आपत्ति दर्ज कराई है। कॉन्सुलेट ने कहा है कि हमने अमेरिकी लॉ एनफोर्समेंट के सामने यह मुद्दा उठाया है और इस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भारत के वाणिज्य दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा, “न्यूयॉर्क के मेलविल में स्थित BAPS स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़-फोड़ की घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

22 सितंबर को मेलविल के पास नसाउ आएंगे पीएम मोदी 

मेलविल लॉन्ग आइलैंड के सफोक काउंटी में है। यह 16,000 सीटों वाले नसाऊ वेटरन्स मेमोरियल कोलिजीयम से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर है। इसी जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को एक बड़े कम्युनिटी इवेंट को संबोधित करने वाले हैं।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन की मांग- होमलैंड सिक्योरिटी मामले की जांच करे 

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने X पर कहा कि जस्टिस डिपार्टमेंट और होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को इस हमले की जांच करनी चाहिए, क्योंकि हाल ही में हिंदू संस्थानों को धमकियां मिली हैं और इस हफ्ते के आखिर में पास के नसाऊ काउंटी में भारतीय समुदाय का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है।

फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सुहाग शुक्ला ने X पर कहा कि यह समझना मुश्किल है कि कोई व्यक्ति इतना कायर कैसे हो सकता है कि एक चुने हुए नेता के खिलाफ नफरत जताने के लिए हिंदू मंदिर पर हमला करने जैसा काम करे। हाल ही में हिंदू और भारतीय संस्थानों को मिली धमकियों के बाद इस हमले को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

जनवरी में कैलिफोर्निया के मंदिर पर हमला हुआ था 

इस साल जनवरी में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हमला हुआ था। कैलिफोर्निया के हेवर्ड में मौजूद विजय शेरावाली मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों ने भारत विरोधी बातें लिखी थीं। खालिस्तानियों ने मंदिर की दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी अपशब्द लिखे। साथ ही खालिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे भी लिखे नजर आए।

नेवार्क में भी स्वामीनारायण मंदिर में हुई थी तोड़फोड़

इससे पहले 23 दिसंबर 2023 को नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर पर अटैक हुआ था। इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था- मैंने ये खबर देखी है। हम इसको लेकर चिंतित हैं। भारत के बाहर के चरमपंथियों और अलगाववादी ताकतों को जगह नहीं मिलनी चाहिए। हमने अमेरिकी अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई है। हमें उम्मीद है कि मामले में सही कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.