सचिन से भी कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी, एक साल में 49 शतक

Updated on 06-01-2024 01:12 PM

राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार और मुंबई के बीच रणजी ट्राफी में बिहार के वैभव सूर्यवंशी शामिल हुए हैं। इन्होंने 12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया है। सबसे कम उम्र में रणजी में डेब्यू करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी हैं। इसके पहले अलीमुद्दीन ने ( उम्र- 12 साल 2 महीने 18 दिन) डेब्यू किया था, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 15 साल और 232 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर के ताजपुर के हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। एक साल में विभिन्न स्तर के मैचों में 49 शतक बना चुके हैं।

पिता किसान...बेटा विस्फोटक बल्लेबाज

पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था। इतनी कम उम्र में रणजी का मैच खेल रहा है, मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं चाहता हूं कि वह अच्छा खेलकर बिहार का नाम रोशन करे। मैं एक किसान हूं। शुरू से ही चाहता था कि मेरा बेटा एक क्रिकेटर बने। वैभव खाने के काफी शौकीन हैं।

5 साल की उम्र से शुरू किया क्रिकेट खेलना

वैभव ने बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी। शुरू से ही लेदर बॉल से प्रैक्टिस करता आया है। 5 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

उनके पिता ने बताया कि घर पर ही 2 साल तक क्रिकेट खेलाते थे। वैभव में बचपन से ही सीखने की ललक थी, कुछ भी बताता तो एक बार में ही समझ जाता। इसी चीज को देखते हुए क्रिकेट में आगे बढ़ाया। सुबह स्कूल से आने के बाद थोड़ा देर रेस्ट करके, वह दिनभर प्रैक्टिस करता रहता था।

समस्तीपुर में 3 साल तक खेला

7 साल की उम्र में पिता समस्तीपुर के क्रिकेट एकेडमी में लेकर गए। वैभव ने यहां 3 साल तक खेला। फिर उनके पिता उन्हें पटना के संपतचक स्थित जेन एक्स क्रिकेट एकेडमी में लेकर आ गए।

10 साल की उम्र में ही वैभव ने बड़े-बड़े मैच खेले और सीनियर मैच में रन बनाने भी शुरू कर दिए। उनके पिता ने कहा कि उसी मेहनत का परिणाम है कि वह आज बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के सामने खेल रहा है।

एक साल में जड़ा 49 शतक और 3 दोहरा शतक

वैभव पिछले 1 साल में 49 शतक और 3 दोहरा शतक जमा चुके हैं। पिछले साल हुए हेमन ट्रॉफी के लीग और सुपर लीग में सबसे ज्यादा 670 रन बनाए। जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक था। परफॉरमेंस को देखते हुए बीसीए के पदाधिकारियों ने वैभव को एक मौका दिया।

अक्टूबर 2023 में वीनू मांकड़ टूर्नामेंट के अंडर-19 में वैभव का सिलेक्शन हुआ। चंडीगढ़ में आयोजित टूर्नामेंट में बिहार की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 393 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक था।

इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बनाए

इसके बाद वैभव को सीके नायडू ट्राफी के लिए बेंगलुरु भेज दिया गया। बेंगलुरु में ही उनका सिलेक्शन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हो गया। फिर वहीं से गुवाहाटी गए। इस खेल के बाद उनका सिलेक्शन अंडर-19 इंडिया के लिए हो गया।

आंध्र प्रदेश में हुए इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बनाए। अन्य टीमों के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। फिर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया, जहां उन्होंने मैच में शतक जड़ा। इसके बाद आज वह रणजी में खेल रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.