
उधर, बैरसिया थाना इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठा किसान का नौकर घायल हो गया। बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक 50 वर्षीय इशाक खान पुत्र याकूब खान अर्जुनखेड़ी में रहते थे। वह खेती किसानी करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने खेत से हरवाहे को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर तक चले इलाज के दौरान इशाक खान की मौत हो गई। राहगीरों ने किसान को टक्कर मारकर भागी कार का नंबर पुलिस को दिया है। उसके आधार पर पुलिस कार और आरोपित चालक की तलाश कर रही है।