श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की 660 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक चार ने 100 दिन लगातार विद्युत उत्पादन का दूसरी बार बनाया रिकार्ड

Updated on 28-01-2023 06:33 PM

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी लिमिटेड की ताप विद्युत यूनिट द्वारा सतत विद्युत उत्पादन की श्रंखला में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा के विद्युत गृह क्रमांक दो की 660 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक चार ने दूसरी बार लगातार 100 दिन विद्युत उत्पादन कर नया रिकार्ड बनाया है। यह इकाई 18 अक्टूबर 2022 से लगातार विद्युत उत्पादन कर रही है और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को इसने 100 दिन पूर्ण कर लिए हैं। यह विद्युत इकाई इससे पूर्व भी 13 अप्रैल 2022 से 24 जुलाई 2022 तक लगातार 102 दिन तक विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बना चुकी है।

पावर जनरेटिंग कंपनी की विद्युत इकाइयाँ लगातार बना रहीं नए कीर्तिमान

कंपनी के विभिन्न ताप विद्युत गृहों की इकाइयों ने इससे पूर्व भी लगातार विद्युत उत्पादन करने के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा की 600 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक एक 233 दिन, संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की 210 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक तीन ने 119 दिन, 210 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक चार ने 130 दिन और इसी इकाई ने लगातार 124 दिन और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की इकाई क्रमांक 10 एवं 11 द्वारा 100 से अधिक दिनों से विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान रचा है।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा के विद्युत गृह क्रमांक दो की इकाई क्रमांक चार द्वारा लगातार 100 दिन तक विद्युत उत्पादन करने की अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे और पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्युत इकाई के समस्त अभियंतओं एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि समस्त विद्युत अभयिंता और कर्मी श्रेष्ठता के इस मापदंड को बरकरार रखते हुए भविष्य में नए कीर्तिमान रचेंगे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.