वक्फ कानून का आज MP में अनोखा विरोध:आधे घंटे तक घरों और दुकानों की बिजली बंद रखेगा मुस्लिम समाज

Updated on 30-04-2025 12:30 PM

मध्यप्रदेश में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज आज रात सांकेतिक विरोध करेगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अगुआई में पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल की रात 9 से 9:30 बजे तक अपने घरों और दुकानों की लाइटें बुझाकर विरोध जताएं। इस शांतिपूर्ण विरोध का मकसद वक्फ संपत्तियों से जुड़े कानून में प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ एकजुटता दिखाना है। इसे मुस्लिम समाज की धार्मिक और सामाजिक धरोहरों पर ‘हमला’ करार देते हुए विरोध की यह पहली कड़ी मानी जा रही है।

आरिफ मसूद ने की अपील इस अभियान की अगुआई कर रहे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ मध्यप्रदेश के संयोजक और विधायक आरिफ मसूद ने समाज से अपील की है कि वे पूरे अनुशासन और एकता के साथ इस विरोध में शामिल हों। उन्होंने कहा-

QuoteImage

यह केवल लाइटें बुझाने की बात नहीं है, यह हमारी विरासत और हक के लिए आवाज उठाने की शुरुआत है।

QuoteImage

चरणबद्ध होगा विरोध

हाल ही में भोपाल में आयोजित हुई बैठक में तय किया गया कि विरोध कार्यक्रम चरणबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों के उलमा, धार्मिक संगठन और समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने इस आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा जताया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, सागर, विदिशा, बुरहानपुर समेत सभी प्रमुख शहरों में स्थानीय स्तर पर मुस्लिम समुदाय ने इस विरोध के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.