भोपाल के बिलखिरिया में चाचा की हत्या:भतीजा गिरफ्तार, शराब के पेग को लेकर हुआ विवाद

Updated on 10-12-2025 12:14 PM

भोपाल देहात पुलिस ने बिलखिरिया में हुई हत्या की गुत्थी महज 6 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति के निर्देश पर गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी मंजू चौहान के मार्गदर्शन में थाना बिलखिरिया टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर वारदात का खुलासा कर दिया।

अमझरा मंडी के पीछे खेत में मिला शव 8 दिसंबर की सुबह पूर्व सरपंच ने पुलिस को जानकारी दी कि अमझरा मंडी के पीछे बने एक टपरे में रहने वाले लीला गिरी (55) निवासी ग्राम बसिया, मृत अवस्था में पड़े हैं और आसपास खून फैला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भतीजे आनंद गिरी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया गया।

शराब पीने के दौरान विवाद में उतारा मौत के घाट

जांच में सामने आया कि 7 दिसंबर की शाम भोजन बनाते समय शराब का पेग तैयार करने को लेकर मृतक और उसके भतीजे आनंद गिरी के बीच झगड़ा हो गया। गाली-गलौज से भड़ककर आरोपी ने सब्जी काटने वाली चाकू से चाचा पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वह रात में घर जाकर सो गया और सुबह झूठ फैलाने लगा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है।

विरोधाभासी बयान से शक गहराया, चाकू जब्त

घटनास्थल पर एफएसएल मोबाइल और क्राइम-5 टीम ने वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया। आरोपी के विरोधाभासी बयान, गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आनंद गिरी (26) को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है। थाना बिलखिरिया में अपराध दर्ज किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.