रूसी मिलिट्री के कब्‍जे वाले गांवों पर फिर से कब्‍जा करने लगी यूक्रेनी सेना! यूक्रेन को दावे को रूस ने नकारा

Updated on 12-06-2023 07:31 PM
कीव: यूक्रेन ने कहा है कि उसके सैनिकों ने अपने दक्षिण-पूर्व में रूसी सेना के कब्‍जे वाले तीन गांवों को फिर से नियंत्रण कर लिया है। यह दावा यूक्रेनी राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की के उस बयान के बाद किया गया है जिसमें उन्‍होंने रक्षात्‍मक कार्रवाई की पुष्टि की थी। बताया जा रहा है कि यूक्रेन की 68वीं जैगर ब्रिगेड की तरफ से रविवार को एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बिल्डिंग जिस पर बमबारी हो रही थी, उस पर यूक्रेन का झंडा फहराया गया है। इस ब्रिगेड ने वीडियो में डोनेट्स्क क्षेत्र के ब्लाहोदत्ने में मौजूदगी की बात स्‍वीकार की है। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यूक्रेन के 'तेवरिया' मिलिट्री सेक्‍टर के प्रवक्ता वालेरी शेरशेन ने टीवी पर इस घटना की पुष्टि की। उन्‍होंने कहा, 'हम जवाबी कार्रवाई के पहले परिणाम, स्थानीय परिणाम देख रहे हैं।' वहीं दूसरी ओर उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार के एक बयान में कहा गया है कि यूक्रेन की सेना ने दक्षिणी मोर्चे पर दो दिशाओं के साथ 300 और 1,500 मीटर के बीच दक्षिण के अगले गांव मकारिवका को भी वापस ले लिया है। यूक्रेन की एक टेरीटोरियल डिफेंस यूनिट की तरफ से टेलीग्राम पर एक अपुष्‍ट फुटेज जारी की गई। इसमें नजर आ रहा है कि कैसे यूक्रेनी सैनिक यूक्रेनी पोस्‍ट्स के सबसे करीब के गांव नेस्कुचने में अपना झंडा थामे हुए हैं। मलियार ने कहा, 'जिस पोजीशन पर हमारी सेनाएं रक्षात्मक हैं, उस तरफ की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।'
जेलेंस्‍की ने नहीं दी जानकारी
यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्की ने भी सैनिकों की प्रशंसा की। हालांकि उन्‍होंने उन क्षेत्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जहां पर लड़ाई के बारे में जानकारी मिली है। जेलेंस्‍की ने कहा, 'निश्चित रूप से, मैं इस दिन के लिए हमारे सैनिकों का आभारी हूं।' जेलेंस्की ने यह बात तब कही जब वह पूर्व और दक्षिण में लड़ाई के केवल दो मुख्य क्षेत्रों का जिक्र कर रहे थे। डोनेट्स्क और जापोरीझिया क्षेत्रों के किनारे स्थित ब्लाहोदत्ने में जैगर ब्रिगेड के एक प्रवक्ता मायरोस्लाव सेमेनियुक ने बताया कि एक असॉल्‍ट टीम कई बिल्डिंग्‍स में दाखिल हुई। उसके बाद उसने छह रूसी सैनिकों को पकड़ लिया।'

रूसी सैनिकों के छिपे होने का दावा
ब्रिगेड का दावा है कि यहां पर लगभग 60 रूसी सैनिक छिपे हुए थे। सेमेनियुक ने कहा कि रूस की तरफ से उन पर बराबरी गोलीबारी की जाती रही लेकिन वह उन्‍हें रोक नहीं सका। अब यूक्रेन की सेना का अगला टारगेट उरोझायने गांव है और उसने कहा है कि इस पर भी वह जीत हासिल करके रहेगी। उसके बाद वह दक्षिण की तरफ और आगे बढ़ेगी। दूसरी तरफ रूस के रक्षा मंत्रालय रविवार को इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में यूक्रेन के हमले नाकाम साबित हो रहे हैं। एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में फ्रंट लाइन के दक्षिणी डोनेट्स्क और जापोरिजिया पर आक्रामक अभियानों के यूक्रेनी प्रयास पूरी तरह से असफल रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.