प्रकृति के पारिस्थितिकी तंत्र को समझने में सहायक होगा यू-क्रिस्प टूल, विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री व ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त ने किया लोकार्पण

Updated on 02-09-2023 12:58 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) द्वारा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फार एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट के सहयोग से मनरेगा कार्यक्रमों के लिए विकसित जलवायु सूचना सेवा टूल यू-क्रिस्प की स्थापना और रिसोर्स सेंटर का उद्धघाटन शुक्रवार को मैपकास्ट परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने की, जबकि ब्रिटिश उप उच्चायुक्त एवं मंत्री क्रिस्टीना स्काट मुख्य अतिथि थीं| इकोसिस्टम आफ नेचर को समझने में इस टूल के माध्यम से सहायता मिलेगी।

साझेदारी से दोनों देशों को मिलेगा फायदा

क्रिस्टीना स्काट ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत एवं ब्रिटेन के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ाने के लिए हाल ही में अनुबंध हुए हैं, जिसके माध्यम से दोनों देशों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह भारत में होने वाली जी 20 समूह की बैठक में भारतीय प्रधानमंत्री एवं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के बीच होने वाली बैठक में विज्ञान एवं तकनीकी से जुड़े विषयों में आपसी सहयोग से साझा कार्यक्रमों के लिए सहमति बनेगी।

सीहोर और रायसेन में हुई थी लाचिंग

इस अवसर पर मेपकास्ट के महानिदेशक डा. अनिल कोठारी कहा कि यू-क्रिस्प टूल जलवायु प्रभाव प्रबंधन करने में मदद के साथ ही जल संरक्षण के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण भी प्रदान करेगा। मैपकास्ट में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रिसोर्स सेंटर का वैश्विक स्तर पर उपयोग एवं अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु नवनिर्मित रिसोर्स सेंटर का उपयोग किया जाएगा। दोपहर बाद ब्रिटिश उपउच्चायुक्त ने प्रतिनिधि मंडल एवं मेपकास्ट के वैज्ञानिकों के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट की, साझा कार्यक्रमों एवं उन्नत तकनीक सहयोग पर जानकारी दी। यह प्रतिनिधिमंडल सीहोर भी गया। देश में पहली बार यह टूल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अक्टूबर 2021 में सीहोर और रायसेन में लांच किया गया था। टूल को बीबीसी द्वारा 'शीर्ष 10 नवाचार टूल' में भी शामिल किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.