रूस-यूक्रेन जंग के दो साल, 65 लाख यूक्रेनी बेघर 3.92 लाख रूसी सैनिकों की मौत

Updated on 24-02-2024 12:42 PM

रूस-यूक्रेन जंग को आज दो साल पूरे हो गए। 24 फरवरी 2022 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ​ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इसे मिलिट्री ऑपरेशन बताया। इस हमले में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा। ये लोग अन्य देशों में रिफ्यूजी के रूप में रह रहे हैं।

वहीं, 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं। यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस के 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है।

इस बीच, अमेरिका ने रूसी की 500 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इधर, रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

जंग के असर पर नजर...

1. यूक्रेन के 30 हजार से ज्यादा युवा लापता
यूक्रेन में 30 हजार से ज्यादा यूक्रेनी अभी भी लापता है। उनके परिजन को उनकी रिहाई का इंतजार है। रूसी कब्जे वाले यूक्रेनी शहर दोनेत्स्क में रहने वाली इरिना हमेशा फोन पर निगाह रखती है। करीब 19 महीने पहले दोनेत्स्क में रूस से लड़ रहे उसके 25 साल के बेटे व्लादिस्लाव से आखिरी बार बात हुई थी। वो कहती हैं- बेटे की खोज के लिए उन्होंने सभी कोशिशें कर ली लेकिन अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।

मारियुपूल की एना उसेंको 2022 में जंग शुरू होने से पहले बिजनेस टूर के लिए घर से निकली थीं। उनके भाई हर्मन सिकोरस्की का कहना है कि मार्च 2022 के बाद एना से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

2. 4.30 करोड़ लोग राहत सामग्री के भरोसे
यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस के कब्जे वाले 54% क्षेत्र पर वापस कब्जा हासिल कर लिया है। करीब 4.30 करोड़ की आबादी वाले यूक्रेन के 1.76 करोड़ यूक्रेनी लोगों को राहत सामग्री के भरोसे रह रहे हैं।

3. सैनिकों की भी कमी
रूस और यूक्रेन दोनों देश सैनिकों के संकट से जूझ रहे हैं। यूक्रेन सरकार ने सेना में भर्ती होने की उम्र घटाने का प्रस्ताव रखा है। कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, पुतिन ने सैनिकों की कमी दूर करने लिए आदेश जारी किया है जिसमें रूस की तरफ से लड़ने वाले विदेशी लोगों को रूस की नागरिकता देने का प्रस्ताव पेश किया है।

4. जंग में 87% रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं
अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 3 लाख 15 हजार रूसी सैनिकों की मौत हुई है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई इस जंग के पहले रूसी सेना में 3 लाख 60 हजार से ज्यादा सैनिक थे।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक जंग में 87% रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। जंग ने रूसी सेना को आधुनिक बनाने के पुतिन की कोशिशों को 15 साल पीछे धकेल दिया है। इस नुकसान से उबरने के लिए रूस अपनी सेना में रिहा हुए कैदियों को भर्ती कर रहा है। साथ ही जंग के मैदान में भी भेज रहा है।

5. यूक्रेन की 18% जमीन पर रूसी कब्जा
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने ब्लैक सी ट्रेड रूट के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा जंग की शुरुआत से अब तक रूस ने यूक्रेन की 18% जमीन पर कब्जा किया है। इस जमीन पर यूक्रेन के 6 बड़े शहर- सेवेरोडोनेट्स्क, डोनेट्स्क, लुहांस्क, जपोरिजिया, मारियुपोल और मेलिटोपोल बसे हैं। ये शहर यूक्रेन की इकोनॉमी को कंट्रोल करते हैं।

6. रूस की नेवी का 33% हिस्सा खत्म
यूक्रेन की नेवी का दावा है कि जंग के दौरान रूस की नेवी का 33% हिस्सा खत्म हो चुका है। उसके तीन वॉरशिप तबाह हो गए हैं। इसके अलावा 24 छोटे शिप और कुछ सबमरीन भी अब इस्तेमाल के लायक नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.