भोपाल में 20 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:छत्तीसगढ़ से लाते थे गांजा, पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकल से करते थे तस्करी

Updated on 29-06-2024 11:37 AM

भोपाल की पिपलानी थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजे की तस्करी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से करीब 20 किलो गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकल से गांजे की तस्करी करते थे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो लड़के बिना नंबर की नई होंडा मोटरसाइकल लेकर रायसेन रोड की तरफ से आ रहे हैं। आरोपी मोटरसाइकल से वीदिशा जाने की फिराक में थे। इस सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और जांच के लिए रायसेन रोड पर रवाना किया।

जब पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो उन्होंने आनंद नगर के पास दो युवकों को होंडा मोटर साइकिल पर बैठे देखा। शक होने पर उन्हें रोका गया और उनसे पूछताछ की। युवकों ने अपने नाम राजकुमार मालवीय (25 वर्ष) और यशपाल मालवीय (32 वर्ष) निवासी विदिशा बताया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 20 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में उन्होंने जगदलपुर के पास कोंडागांव से 20 किलो गांजा लाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस से बचने के लिए खरीदी थी बाइक

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस द्वारा कार, जीप की तलाशी से बचने के लिए मोटर साइकिल का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विदिशा के कई लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं, इसलिए उन्होंने नई मोटर साइकिल खरीदकर गांजा लाने और फुटकर में बेचने का प्लान बनाया था। पुलिस अब इनके आधार पर अन्य फुटकर विक्रेताओं की भी तलाश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.