ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच पर दो और FIR:महिला वकील बोली- धमकी देकर रेप किया

Updated on 23-05-2025 12:57 PM

इंदौर में रेप और अश्लील हरकतें करने के आरोपी ड्रीम ओलिपिंक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं। अन्नपूर्णा थाने में एक महिला वकील ने रेप और दूसरी महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। दोनों गुरुवार को थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

पहली पीड़िता पेशे से वकील है और एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। दूसरी शिकायतकर्ता आदिवासी है। वह मोहसिन की शूटिंग एकेडमी में नौकरी करती थी।

पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर रेप, धमकी देने और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज किया है, वहीं दूसरी महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ और जातिगत टिप्पणी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

धमकी देकर किया रेप, बदनामी का डर दिखाया महिला वकील ने बताया कि वह सुदामा नगर की रहने वाली है। फरवरी 2021 में शूटिंग सीखने के लिए ड्रीम ओलिपिंक एकेडमी पहुंची थी। कोच मोहसिन खान कोचिंग के नीचे वाले फ्लैट में रहता था।

जुलाई 2022 में एक दिन मोहसिन ने उसे कॉल कर फ्लैट में बुलाया। कहा कि एक प्रतियोगिता के लिए जरूरी बात करनी है। फ्लैट के भीतर मोहसिन ने उसे गले लगा लिया। विरोध करने पर धमकाया, 'चुप रहो। जैसा मैं कहूं, वैसा करो। यहां कोई नहीं आने वाला है।'

इसके बाद जबरन उसके साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता रोने लगी तो आरोपी ने धमकी दी, 'अगर किसी को बताया तो बदनामी तुम्हारी होगी। तुमसे शादी कौन करेगा?'

शादी के बाद ब्लैकमेल किया, पति को बताने की धमकी दी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डर के चलते वह चुप रही। इसी का फायदा उठाकर दिसंबर 2023 तक मोहसिन ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

इसी दौरान पीड़िता की शादी हो गई और अप्रैल 2024 में वह इंदौर से बाहर चली गई। शादी के दो माह बाद मोहसिन का कॉल आया। उसने पूछा कि वह शूटिंग प्रैक्टिस करने रेंज पर क्यों नहीं आ रही है? पीड़िता ने जब मना किया तो उसने धमकी दी, 'अगर नहीं आई तो तेरे पति को सब कुछ बता दूंगा।'

बाद में जब पति की नौकरी इंदौर में लगी, तो पीड़िता भी लौट आई और अन्नपूर्णा इलाके में रहने लगी। मोहसिन ने दोबारा दबाव बनाना शुरू किया। कई बार एकेडमी बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

अनजान नंबर से कॉल किया, फ्लैट में बुलाकर रेप किया अगस्त 2024 में पीड़िता अपने ससुराल चली गई, लेकिन अप्रैल 2025 में मामा की बेटी की शादी के चलते वापस इंदौर आना हुआ। इसी दौरान मई 2025 में एक अनजान नंबर से कॉल आया, जो मोहसिन का था। उसने पूछा कि वह कहां है? फिर धमकी दी, 'अगर नहीं आई तो अच्छा नहीं होगा।'

मोहसिन ने फ्लैट पर बुलाकर रेप किया और कहा, 'जब भी बुलाऊं, आना पड़ेगा। नहीं तो वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा।' उसने पीड़िता को जबरन नॉनवेज खिलाया और हाथ में बंधा कलावा भी उतरवा दिया।

जब मीडिया में मोहसिन की हरकतों की खबरें आईं तो पीड़िता ने साहस जुटाकर पिता को सबकुछ बताया। फिर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.