भोपाल में कन्या भोज के बहाने दो मासूम बच्चियों का अपहरण, बहलाकर ले गई महिला, CCTV में कैद

Updated on 23-10-2023 01:01 PM

भोपाल। शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के पास से एक महिला आठ और एक वर्ष की बालिका को अगवा कर ले गई। बच्चियों की मां को उसने कन्या भोज में ले जाने का झांसा दिया था। शनिवार सुबह हई इस वारदात से शहर में सनसनी है। अभी तक बालिकाओं के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपित महिला का हुलिया पता चल गया है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।

मंदिर के पास थी लड़कियां

कोतवाली थाने के एसआइ रविंद्र कुमार चौकले ने बताया कि मुकेश आदिवासी कोहेफिजा थाने के पास बने ओवर ब्रिज के नीचे अस्थाई झोपड़ी बनाकर रहता है। मूलत: रतलाम का रहने के बारे मुकेश के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा चार बच्चे काजल, संदीप, सोना और दीपावली हैं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी मुकेश मजदूरी करने चला गया था। उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर सुबह करीब नौ बजे पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के पास आकर बैठ गई थी। यहां नवरात्र पर्व चलने के कारण लोग उन्हें खाना आदि दे देते हैं।

सप्तमी तिथि है गुड़िया को कुछ खिलाना चाहती हूं

सुबह 10:30 बजे लगभग 40 वर्ष की एक महिला लक्ष्मी के पास पहुंची। उसने बोला कि आज सप्तमी तिथि है गुड़िया का पास ही कुछ भोजन करना चाहती हूं। लक्ष्मी के सहमति जताने पर महिला आठ वर्षीय काजल और एक वर्ष की दीपावली को अपने साथ ले गई। जब काफी देर तक बच्चियां नहीं लौटीं तो लक्ष्मी को चिंता हुई। उसने पति को घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, जब कुछ भी पता नहीं चला तो शाम पांच बजे थाने में सूचना दी।

पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। उससे पता चला कि मोती मस्जिद के पास से महिला बच्चियों के साथ ई रिक्शा में सवार हुई थी। इसके बाद रेतघाट पर रिक्शा से उतर गई थी। वारदात के कुछ देर पहले महिला एक युवती के साथ सड़क पर पैदल घटना स्थल के पास आती हुई दिखी है। अज्ञात महिला के खिलाफ अपहरण को केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। डीसीपी जोन-तीन,रियाज इकबाल ने बताया कि मासूम बच्चियों की तलाश में कोतवाली थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच सहित पांच थानों की पुलिस टीम को लगाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.