शहर में आज दो बड़े विवाह सम्मेलन:वर-वधु को मिलेगा तुलसी का पौधा, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम

Updated on 20-04-2025 01:35 PM

राजधानी में 20 अप्रैल को दो सामाजिक संगठन वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। एक ओर मानस भवन में चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, तो वहीं हिंदी भवन में अग्रवाल समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन होने जा रहा है। दोनों कार्यक्रमों में सैकड़ों परिवारों की मौजूदगी और सामाजिक सरोकारों का सुंदर मेल देखने को मिलेगा।

चौरसिया समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन अखिल भारतीय सकल तंबोली एवं चौरसिया समाज श्रीराम मंदिर समिति द्वारा 20 अप्रैल को मानस भवन में नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में एक दर्जन से अधिक जोड़े सात फेरे लेंगे। खास बात यह रहेगी कि वर-वधु और अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए तुलसी के पौधे भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक कृष्णकांत चौरसिया ने बताया कि इस अवसर पर सभी को वृक्षों को बचाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। आयोजन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों से समाजजन भाग लेंगे।

समिति के अध्यक्ष नितेश चौरसिया ने जानकारी दी कि सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद चौरसिया लक्खू भैया, आनंद चौरसिया (केपी ग्रुप), कोषाध्यक्ष नंद किशोर चौरसिया, राजेश चौरसिया (प्रेस), प्रकाश चौरसिया सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी होगा, इसके लिए अब तक 400 से अधिक बायोडाटा प्राप्त हो चुके हैं। ड्रेस कोड के तहत महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को कुर्ते दिए हैं।

अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन, तलाकशुदा और कल्याणी वर्ग को भी मिलेगा मंच अग्रसोच सोशल फाउंडेशन संस्था द्वारा अग्रवाल समाज के अधिक आयु, तलाकशुदा एवं कल्याणी के लिए 20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से हिंदी भवन, श्यामला हिल्स भोपाल में वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य विवाह योग्य महिला-पुरुष और उनके परिवारों को आपस में मिलना और उन्हें एक-दूसरे को समझने का अवसर देना है। इस वर्ष सम्मेलन में अब तक 500 से अधिक बायोडाटा प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें नि:शुल्क परिचय पुस्तिका में प्रकाशित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.