रीवा एयरपोर्ट से उड़ेंगी दो 19 सीटर फ्लाइट्स... भोपाल, जबलपुर, खजुराहो और सिंगरौली होंगे कनेक्ट

Updated on 20-10-2024 11:41 AM
रीवा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस से वर्चुअली रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण कर रीवा सहित प्रदेश वासियों को सौंपेंगे। एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है जिसे लेकर जिले की जनता काफी उत्साहित है। व्यावसायिक उद्योग से जुड़े लोग इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। वहीं आम जनता हवाई जहाज उतरते व उड़ान भरने की बात से ही प्रसन्न दिखाई दे रही है।

जिला मुख्यालय से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर स्थित बनकर तैयार हुई रीवा हवाई पट्टी प्रदेश का छठवीं हवाई पट्टी बनने जा रही है। रीवा एयरपोर्ट के निर्माण से रीवा ही नहीं पूरे विंध्य के विकास को नया आयाम मिलेगा। हवाई सेवा की सुविधा से विंध्य में औद्योगिक विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों, पर्यटन, कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।


शुरुआत में 19 सीटर फ्लाइट


शुरुआत में रीवा एयरपोर्ट वे दो फ्लाइट्स चलेंगी। इसमें एक भोपाल से खजुराहो होते हुए रीवा पहुंचेगी, इसके बाद सिंगरौली जाएगी। वहीं दूसरी रीवा से जबलपुर होते हुए भोपाल जाएगी। अभी फ्लाय बिग नाम की कंपनी के 19 सीटर विमान यहां चलेंगे। 5 नवंबर को 72 सीटर विमानों के लिए बिड होगी।


शिलान्यास से लेकर अब तक का सफर


रीवा की चोरहटा हवाई पट्टी का विस्तार करके रीवा एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास 15 फरवरी 2023 को किया गया था। इसके निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा लगभग डेढ़ साल में रीवा एयरपोर्ट का निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया है।


निर्माण के लिए 323 एकड़ जमीन भारतीय विमान प्राधिकरण को 99 वर्ष की लीज में दी गई है। इसमें ग्राम चोरहटी, उमरी, चोरहटा, अगडाल तथा पतेरी की भूमि शामिल हैं। वर्तमान हवाई पट्टी की चौड़ाई दोनों ओर 3.5 मीटर बढ़ाई गई है। रनवे का विस्तार करके इसे 2300 मीटर का बनाया गया है।


साथ ही दोनों ओर 30-30 मीटर की बैकप लेंथ भी है। एयरपोर्ट में हवाई टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर तथा सुरक्षा के लिए बाउंड्रीबाल का निर्माण पूरा हो गया है।


इन क्षेत्रों में भी मिलेगा लाभ


हवाई सेवा शुरू हो जाने से रीवा ही नहीं पूरे विंध्य के उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, उपचार सुविधा तथा अन्य क्षेत्रों में विकास के नये अवसर मिलेंगे। पूरे विंध्य के विभिन्न जिलों के निवासी नौकरी, चिकित्सा, व्यापार, शिक्षा, पर्यटन तथा व्यावसायिक कार्यों से देश के बड़े शहरों की यात्रा करते हैं।


विंध्य के कई हजार विद्यार्थी भोपाल, इंदौर, पुणे, हैदराबाद, बंगलौर जैसे बड़े शहरों में अध्ययन कर रहे हैं। इस क्षेत्र के कई व्यक्ति विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों और कंपनियों में ऊंचे पदों पर कार्य कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट शुरू होने पर रीवा हवाई मार्ग से पहुंचना आसान हो जाएगा।


एयरपोर्ट के शुरू होने से देश के ऊर्जा केन्द्र सिंगरौली, सीमेंट हब सतना और सीधी, मैहर, मऊगंज आदि जिलों के निवासियों को भी देश के प्रमुख स्थलों से हवाई मार्ग से जुड़ने की सुविधा मिल जाएगी। विंध्य में खनिज संपदा तथा वन संपदा अपार है। यहाँ उद्योगों के विकास और पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.