साढ़े 3 साल की बच्ची से ट्यूशन टीचर के बेटे ने किया बैड टच, मासूम ने मां को बताया दर्द

Updated on 17-10-2024 11:45 AM
भोपाल: शहर के बाग सेवनिया इलाके में साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को उसके ट्यूशन टीचर के बेटे ने ही अपनी हवस का शिकार बना लिया।

घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को बैड टच के बारे में बताया। मां ने तुरंत बाग सेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी यानि सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया, जहां बच्ची ने आपबीती सुनाई।

निजी स्कूल में टीचर है आरोपी की मां


पुलिस ने बताया कि पीड़िता नर्सरी की छात्रा है और उसकी मां घरेलू काम करती है। बच्ची पास ही रहने वाली एक महिला के घर ट्यूशन पढ़ने जाती है। महिला एक निजी स्कूल में टीचर है।

ट्यूशन से खराब तबीयत के साथ आई मासूम


मंगलवार शाम को जब बच्ची ट्यूशन से लौटी तो उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। मां ने जब उससे पूछताछ की तो उसने ट्यूशन टीचर के बेटे द्वारा बैड टच किए जाने की बात बताई।


बच्ची ने मां को बताई आपबीती


बच्ची की बात सुनकर मां उसे लेकर बुधवार को बाग सेवनिया थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। वहां विशेषज्ञों ने बच्ची की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने ट्यूशन टीचर के बेटे द्वारा 'बैड टच' किए जाने की बात दोहराई।


बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज


बच्ची के बयान के आधार पर, बाग सेवनिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी उम्र की पुष्टि की जा रही है। एसएचओ बाग सेवनिया अमित सोनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।


सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


इस घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता बाग सेवनिया थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.