‘लिक माइ शू’ विवाद पर बोलीं तृप्ति डिमरी कहा- रियल लाइफ में मैं ऐसा किसी के लिए नहीं करूंगी

Updated on 11-12-2023 02:43 PM

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने हाल ही में एनिमल में 'लिक माई शू' सीन के बारे में एक बार फिर से खुलकर बात की है। उन्होंने कहा इस सीन को बहुत सोचने समझने के बाद ही फिल्म में रखा गया था। एक्ट्रेस का कहना है कि असल जिंदगी में अगर कोई मुझे ऐसा करने के लिए कहेगा, तो मुझे बहुत बुरा लगेगा। मैं किसी के लिए ऐसा नहीं करूंगी। लेकिन जोया के लिए वो करना शायद उसे सही लगा होगा।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब तृप्ति ने ‘लिक माइ शू’ के इस सीन को सपोर्ट किया है। वह कई बार अपने इंटरव्यू में इस सीन को और फिल्म को डिफेंड कर चुकी हैं।

‘लिक माई शू’ विवाद पर बोलीं तृप्ति डिमरी

पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान, तृप्ति डिमरी ने बताया कि इस सीन को फिल्म में लेने से पहले मेकर्स ने कई बार इसपर बातचीत की थी। उन्होंने सभी से इस किरदार को समझने के लिए कहा। एक्ट्रेस का मानना है कि हर किरदार को सबसे पहले एक इंसानी रुप देना जरूरी है। आप हर किरदार को ऐसे देखिए जैसे वह वास्तव में कोई व्यक्ति है। क्योंकि वो किरदार वही कर रहा है जो उसकी लाइफ के एक्सपीरियंस के हिसाब से उसे करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, हम सबके अंदर एक डार्क साइड होता है। कई बार हम उसी डार्क साइड के हिसाब से चीजों पर रिएक्ट करते हैं। ऐसा केवल तभी होता है जब लाइफ में कुछ बड़ा हुआ हो। तृप्ति का कहना है कि हमें अपने किरदार को प्ले करने से पहले उसमें पूरी तरह से उतरना पड़ता है। वह केवल फिल्म का एक हिस्सा है। उन्होंने ऑडियंस से गुजारिश की है कि उसे केवल फिल्म का एक हिस्सा समझकर ही देखें।

इससे पहले भी इंटरव्यू में तृप्ति ने सीन को सपोर्ट किया था

तृप्ति ने कहा था कि मेरे एक्टिंग कोच ने यही सिखाया है कि एक एक्टर को हर तरह के रोल के लिए तैयार रहना चाहिए। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने रोल का हेर-फेर करने की बात की। उन्होंने कहा था- एक औरत जो आपकी पत्नी, बच्चे और पिता सबको मारने की बात कर रही है। अगर मैं उनकी जगह होती तो मैं शायद उस लड़की को मार देती। जबकि रणबीर वहां से चले जाते हैं। जब उनके भाई उनसे पूछते हैं कि इस लड़की का क्या करना है? तो रणबीर कहते हैं कि वो जहां जाना चाहे उसे जाने दो।

सोशल मीडिया पर फेमस हुईं तृप्ति डिमरी

एनिमल में काम करने के बाद तृप्ति की फैन फॉलोइंग में तगड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। फिल्म रिलीज से पहले उनके इंस्टाग्राम पर 711 हजार फॉलोअर्स थे। जबकि फिल्म रिलीज होने के सात दिन बाद उनके फॉलोअर्स 2.7 मिलियन हो गए। केवल सात दिनों में उनके फॉलोअर्स 1989,000 तक बढ़े हैं। इसके अलावा तृप्ति को सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश का नाम दिया जा रहा है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.