तृप्ति डिमरी ने 'एनिमल' का एक्सपीरियंस शेयर क्या कहा- रणबीर कपूर के साथ एक बार फिर काम करना चाहती हूं

Updated on 04-12-2023 03:49 PM

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज हो गई है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में तृप्ति डिमरी भी एक अहम कैमियो करती नजर आईं। फिल्म में निभाए गए रणबीर के खूंखार किरदार की तारीफ सब जगह हो रही है। वहीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ रणबीर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी काफी सराहना मिल रही है। तृप्ति ने फिल्म में जोया का किरदार निभाया है।

एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति ने 'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने कहा- रणबीर के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वे एक ग्रेट एक्टर के साथ-साथ काफी वॉर्म एंड वेलकमिंग नेचर के इंसान हैं। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। रणबीर के साथ मेरी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए ऑडियंस जिस कदर प्यार बरसा रही है, वो बहुत अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि भविष्य में मैं फिर से रणबीर के साथ जरूर काम करूंगी।'

आलिया भट्ट ने भी तृप्ति की तारीफ की
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने 'एनिमल' टीम को बधाइयां दी। आलिया ने उस पोस्ट पर तृप्ति की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा- शानदार परफॉर्मेंस, वाकई में क्या बखूबी से अपना किरदार निभाया।

कौन हैं तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में फिल्म पोस्टर बॉयज से की थी। इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स की फिल्म कला, बुलबुल और लैला मजनू जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। इतना ही नहीं तृप्ति डिमरी अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के साथ अपने लिंकअप को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। हालांकि इन दोनों की रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने जुलाई 2023 में ब्रेकअप कर लिया था। बता दें, तृप्ति की 'बुलबुल' और 'कला' दोनों फिल्में कर्णेश के प्रोडक्शन बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के तले बनाई गई थीं।

'एनिमल' कर रही है ताबड़तोड़ कमाई
1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर नए रेकॉर्ड बना लिए हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने दुनियाभर में 116 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें से 63.80 करोड़ रुपए इंडियन बॉक्स ऑफिस से हैं। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 66 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी की दो दिनों में 'एनिमल' ने तकरीबन 236 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें से 129 करोड़ रुपए इंडियन बॉक्स ऑफिस से हैं।

फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। वर्ड ऑफ माउथ से भी फिल्म को काफी फायदा हुआ है। फिल्म के एडवांस बुकिंग डाटा को देखते हुए कहा जा सकता है कि पहले वीकेंड तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 180-200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.