तृप्ति डिमरी ने 'एनिमल' में रणबीर संग इंटिमेट सीन पर ट्रोल होने पर किया रिएक्ट, 'लिक माय शू' सीन पर कही यह बात

Updated on 07-12-2023 02:27 PM
'एनिमल' में जहां एक तरफ बॉबी देओल की खूब तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर, एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को इंटिमेट सीन के लिए खूब खरी-खोटी सुनने को मिल रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी का एक रणबीर कपूर के साथ काफी इंटेंस इंटिमेट सीन है, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हुई। वहीं फिल्म के उस डायलॉग पर भी खूब आपत्ति हुई, जिसमें रणबीर का किरदार तृप्ति से उनके जूते चाटने को कहता है। इन दोनों मुद्दों पर अब तृप्ति डिमरी का रिएक्शन आया है।

Tripti Dimri ने इंटिमेट सीन पर हुई आलोचना और लोगों की नफरत पर हैरानी जताई है और कहा है कि उन्हें यह देख बहुत बुरा लगा। तृप्ति डिमरी ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। बल्कि फिल्म 'बुलबुल' में किए गए रेप सीन के मुकाबले यह इंटिमेट सीन कुछ भी चैलेंजिंग नहीं था।

आलोचना से परेशान हो गईं तृप्ति डिमरी, कही यह बात

तृप्ति डिमरी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में Animal में Ranbir Kapoor संग इंटिमेट सीन और लिपलॉक पर हुई आलोचना पर रिएक्ट किया। उन्हें इससे झटका लगा है। तृप्ति डिमरी ने कहा, 'इस सीन की काफी आलोचना भी हो रही है। इससे मैं शुरू में परेशान हो गई थी क्योंकि मैं एक ऐसी इंसान हूं, जिसे शायद ही कभी आलोचना का सामना करना पड़ा हो। अपनी पहली कुछ फिल्मों के लिए तो बहुत कम आलोचना का सामना करना पड़ा। मैं हैरान रह गई। लेकिन मैंने शांति से बैठकर इसके बारे में सोचा।'

'कुछ गलत नहीं किया'

तृप्ति डिमरी ने आगे कहा, 'जिस दिन मैंने एक्टर बनने का फैसला किया, किसी ने मुझे एक्टर बनने के लिए मजबूर नहीं किया। मैं यह करना चाहती थी क्योंकि मुझे यह रोमांचक लगता था। फिल्म में मैंने कुछ गलत नहीं किया। जैसे-जैसे मैंने एक्टिंग शुरू की, जो किरदार में निभा रही थी, वो एक तरह से हीलिंग का हिस्सा बन गए। मुझे मजा आने लगा। मुझे रास्ते में आने वाले हर चैलेंज और चीज में खुशियां मिलने लगीं।'

'लिक माय शू' वाले सीन को लेकर विवाद पर यह बोलीं तृप्ति डिमरी

'एनिमल' एक और डायलॉग 'लिक माय शू' पर भी खूब बवाल हुआ। फिल्म में जब रणबीर का किरदार तृप्ति यानी जोया से ब्रेकअप करके जाता है, तो वह कहता है, 'लिक माय शू'। इस बारे में एक्ट्रेस ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में कहा, 'इसकी वजह से मुझे अपने एक्टिंग कोच की कही एक बात याद आ गई, जोकि गोल्डन रूल था- कभी भी अपने किरदार को जज मत करो। आप जो किरदार निभा रहे हैं, आपका को-एक्टर जो किरदार निभा रहा है, वो सभी इंसान हैं। और इंसान के अच्छे और बुरे पक्ष होते हैं। एक एक्टर को अच्छे, बुरे और बदसूरत हर तरह के किरदार निभाने के लिए तैयार रहना चाहिए। लेकिन अगर आप किसी किरदार की प्रेरणाओं, विचारों का आकलन करेंगे, तो आप उसे ईमानदारी से नहीं निभा पाएंगे। इसलिए मैंने यही बात ध्यान में रखी।'

'उसकी जगह मैं होती तो बुरी तरह पीटती'

तृप्ति ने आगे बताया कि इस 'लिक माय शू' वाले सीन में उन्होंने खुद को रणबीर के किरदार की जगह रखकर सोचा और फिर आसान हो गया। वह बोलीं, 'मैंने यह भी सोचा कि यहां एक महिला है, जो उसकी पत्नी, पिता, बच्चों, पूरे परिवार को मारने की बात करती है…। अगर कोई मुझसे ऐसा कहे, तो शायद मैं उस व्यक्ति को बुरी तरह पीटूं। लेकिन यहां, वह (रणबीर का किरदार) उससे (तृप्ति डिमरी का किरदार) जूता चाटने के लिए तो कहता है, लेकिन बाद में चला जाता है। स्पष्ट रूप से उसके दिमाग में काफी-कुछ चल रहा है। बाद में जब उसके चचेरे भाई उससे पूछते हैं कि उन्हें मेरे साथ क्या करना चाहिए, तो वह कहता है, 'वह जहां जाना चाहती है उसे जाने दो।'

'एनिमल' में कौन-कौन?

एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'एनिमल' में रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा समेत कई और कलाकार हैं। फिल्म बंपर कमाई कर रही है और कई रिकॉर्ड बना चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.