ट्रम्प ने बांग्लादेश में हिंसा की निंदा की:कहा- कमला ने दुनियाभर के हिंदुओं को नजरअंदाज किया, राष्ट्रपति बना तो मैं हिफाजत करूंगा

Updated on 01-11-2024 01:53 PM

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई हिंसा की निंदा की है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस की आलोचना भी की।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा-

QuoteImage

बांग्लादेश में भीड़ हिंदुओं पर हमला कर रही है, लूटपाट कर रही है। वहां अराजकता की स्थिति है। मेरे कार्यकाल में ऐसा कभी भी नहीं होता। कमला और बाइडेन ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हिंदुओं की अनदेखी की है।

QuoteImage

ट्रम्प ने कहा कि वे कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म विरोधी एजेंडे के खिलाफ हिंदुओं की रक्षा करेंगे। उन्होंने PM मोदी को अपना अच्छा ‘दोस्त’ बताया और भारत के साथ बेहतर संबंध कायम करने की बात की। ट्रम्प ने कहा कि हम अमेरिका को फिर से मजबूत बनाएंगे और यहां शांति वापस लाएंगे।

चुनाव से सिर्फ 5 दिन पहले ट्रम्प ने बांग्लादेशी हिंदुओं के हालत पर चिंता जताई

बांग्लादेश में इस साल आरक्षण विरोधी आंदोलनों के चलते जून में हिंसा शुरू हुई थी। इस वजह से तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी। इसके बाद बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया कि बांग्लादेश में कई जिलों में अल्पसंख्यकों, खासतौर पर हिंदू समुदाय, के खिलाफ हिंसा की कई खबरें सामने आई थीं। अब इस घटना के 4 महीने बाद ट्रम्प ने बांग्लादेशी हिंदुओं के हालत पर चिंता जताई है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब सिर्फ 5 दिन का वक्त बचा है। ऐसे में ट्रम्प हिंदू वोटरों को लुभाने में जुटे हैं।

चुनाव के आखिरी समय में ट्रम्प और कमला के बीच जुबानी जंग तेज हुई 

अमेरिकी चुनाव में बाइडेन के ट्रम्प समर्थकों को ‘कचरा’ कहने पर पॉलिटिक्स तेज हो गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार शाम को विस्कॉन्सिन में प्रचार करने गए थे। यहां वे लाल टोपी और सफाईकर्मी की जैकेट पहने कचरे वाले ट्रक में बैठे नजर आए। ट्रम्प ने ट्रक पर बैठकर ही पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा- मैं कमला और जो बाइडेन के बयान का विरोध करता हूं। बाइडेन ने बिल्कुल वही कहा है, जो कमला हमारे समर्थकों के बारे में सोचती हैं, लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि अमेरिका के 25 करोड़ लोग कचरा नहीं हैं।

ट्रम्प समर्थक कॉमेडियन के बयान पर विवाद शुरू हुआ 

दरअसल, 29 अक्टूबर को बाइडेन ने ट्रम्प समर्थकों को ‘कचरा’ कहा था। बाइडेन ने एक ट्रम्प समर्थक कॉमेडियन की टिप्पणी पर यह जवाब दिया था। न्यूयॉर्क में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक रैली में कॉमेडियन टोनी हिंचक्लिफ ने प्यूर्टो रिको को ‘कचरे का द्वीप’ बताया था। प्यूर्टो रिको को कचरे का द्वीप कहने पर बाइडेन नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा था- ​​​​​​​प्यूर्टो रिको समुदाय के लोग बहुत सभ्य और प्यारे हैं। अमेरिका के विकास में उनका बड़ा योगदान है। मैं तो ट्रम्प के समर्थकों को ही कचरा फैलाते हुए देखता हूं। प्यूर्टो रिको में हिस्पैनिक मूल के लोग रहते हैं। ये स्पैनिश बोलते हैं। प्यू रिसर्च सर्वे के मुताबिक 2024 में 60% हिस्पैनिक वोटर्स डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक हैं। वहीं रिपब्लिकन पार्टी को 34% हिस्पैनिक वोटर्स का समर्थन मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.