पेंशन के लिए प्रेम जाल में फंसाया, फिर मार डाला:प्रेमी के साथ मिलकर पहचान छिपाने जलाया शव

Updated on 12-10-2024 11:39 AM

महिला ने पेंशन की खातिर 65 साल के रिटायर्ड रेलवे अफसर को प्यार के जाल में फंसाया। जब उसने साथ रहने का दबाव बनाया तो प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव जला दिया। पुलिस ने 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब कहीं जाकर क्लू मिल सका।

मामला 7 अक्टूबर को निवाड़ी के ओरछा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अधजले आधार कार्ड से शव की पहचान एसपी नरवरिया ने बताया- 7 अक्टूबर 2024 को वनगाय हाइवे पर चौकी चकरपुर क्षेत्र में अधजली लाश मिली। ओरछा थाना प्रभारी जगत पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कन्फर्म हो गया कि बुजुर्ग की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव जलाया गया है।

तलाशी के दौरान मृतक की जेब से अधजला आधार कार्ड और मोबाइल मिला। इसके आधार पर मृतक की पहचान घनश्याम कुशवाह (65) पिता डरू कुशवाह निवासी पलरा गांव, झांसी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने बताया कि घनश्याम रेल विभाग में नौकरी करके रिटायर्ड हो चुका था। 7 अक्टूबर को वह बाइक लेकर घर से निकला था, इसके बाद नहीं लौटा।

एसपी नरवरिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था।

100 सीसीटीवी फुटेज देखे, तब मिला सुराग

पुलिस ने पलरा गांव में घनश्याम के घर से लेकर झांसी तक करीब 100 सीसीटीवी फुटेज देखे। एक फुटेज में युवक और महिला बाइक पर जाते दिखे। परिजन ने बाइक को पहचान लिया। बाइक घनश्याम की थी। उन्होंने बताया कि बाइक पर बैठी महिला सोनिया (35) जबकि युवक रोहित चौधरी (40) निवासी आगरा है। इसके बाद दो अलग-अलग टीमें झांसी और आगरा के लिए रवाना हुईं। यहां जाल बिछाकर दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

पैसाें के लिए किया था बुजुर्ग से प्यार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। सोनिया ने पुलिस को बताया कि वह आगरा में रोहित चौधरी के मकान में किराए से रहती थी। यहीं उसे रोहित से प्यार हो गया। वह आगरा और झांसी आती-जाती रहती थी।

झांसी में घनश्याम के बेटे से सोनिया की पहचान थी इसलिए उसका घर आना-जाना भी था। इसी दौरान घनश्याम से दोस्ती हो गई। घनश्याम 2021 में रेलवे से रिटायर्ड हुआ था। 20 हजार रुपए पेंशन भी मिलती थी। इसी के लालच में सोनिया ने घनश्याम को प्रेम जाल में फंसा लिया।

साथ रहने का दबाव बनाया, तो मार डाला सोनिया ने बताया कि करीब एक साल तक दोनों के बीच संबंध रहे। इस बीच रोहित और घनश्याम दोनों सोनिया पर अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगे। सोनिया असमंजस में फंस गई। आखिर में उसने रोहित के साथ मिलकर घनश्याम को रास्ते से हटाने की ठान ली।

दोनों ने साजिश रची। प्लान के तहत घनश्याम को उसी की बाइक से झांसी की तरफ सुनसान जगह लेकर आए। यहां बनगाय में कच्चे रास्ते पर रोहित ने घनश्याम के सिर में लोहे का सरिया मार दिया। इससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पहचान छिपाने के लिए सोनिया और रोहित ने केरोसिन डालकर जला दिया। इसके बाद बाइक लेकर भाग निकले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.