मध्‍य प्रदेश में संविदाकर्मियों की तबादला नीति जारी, 5 साल में एक बार होगा ट्रांसफर, दस प्रतिशत आएंगे दायरे में

Updated on 25-05-2025 01:24 PM
भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने संविदाकर्मियों के स्थान परिवर्तन की नीति जारी की है। इस नीति के प्रविधानों के अधीन उन्हें इधर से उधर किया जा सकेगा। हालांकि, जैसी नीति है, उसके अनुसार बड़े स्तर पर बदलाव नहीं हो पाएंगे। पहली बड़ी शर्त यह लगाई गई है कि जिला या अंतरजिला स्थानांतरण में संबंधित पद की कुल संख्या में से 10 प्रतिशत को ही इधर से उधर किया जा सकेगा। दूसरी बड़ी शर्त यह है कि एक बार स्थान परिवर्तन होने के बाद पांच वर्ष तक वह कर्मचारी परिवर्तन के लिए पात्र नहीं होगा।
  • बता दें कि इस विभाग में अधिकतर कर्मचारी पंचायतों में काम करने वाले संविदाकर्मी होते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों में संविदाकर्मियों को रखा गया है।
  • नीति में यह भी साफ किया गया है कि संविदाकर्मियों को पदस्थापना स्थल को संशोधित करने की कोई नीति नहीं है, सिर्फ अपवादस्वरूप ही स्थान परिवर्तन किया जा सकेगा।
  • नए नियम के अनुसार, विवाहित, विधवा एवं तलाकशुदा महिला कर्मचारियों का ऐसे जिले में स्थानांतरण किया जा सकेगा, जिसमें उसका ससुराल या स्वयं का परिवार रहता है।
  • स्वयं अथवा आश्रितों को कैंसर या ब्रेन ट्यूमर होने पर और समान पद पर कार्यरत संविदाकर्मियों के परस्पर स्थान परिवर्तन के स्वैच्छिक आवेदन पर स्थानांतरण किया जाएगा।

  • स्थान परिवर्तन की ये शर्तें होंगी

    • नए नियम के अनुसार, कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन करने पर पूर्व संविदा अनुबंध समाप्त किया जाएगा। नवीन कार्य स्थल पर नियोक्ता द्वारा नया अनुबंध किया जाएगा।
    • परिवर्तन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण नीति में निर्धारित अवधि में ही किए जा सकेंगे।
    • स्थान परिवर्तन आदेश जारी होने के दो सप्ताह के भीतर संविदाकर्मी को कार्यमुक्त होकर नए स्थान पर एक सप्ताह में नया अनुबंध करना होगा।
    • नए स्थान पर जाने वाले को किसी प्रकार की यात्रा भत्ता, अन्य भत्ते और अवकाश की पात्रता नहीं होगी।
    • एक से 30 मई तक जिले के भीतर परिवर्तन कलेक्टर के द्वारा प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर किया जाएगा। आदेश सीईओ जिला पंचायत जारी करेंगे।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 July 2026
    भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
     08 July 2026
    भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
     08 July 2026
    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
     08 July 2026
     भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
     08 July 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
     08 July 2026
    भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
     08 July 2026
    भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
     08 July 2026
    भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
     08 July 2026
    भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
    Advt.