विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्‍सीन वॉर' का ट्रेलर रिलीज, 28 सितंबर को 'फुकरे 3' से होगी भयंकर भिड़ंत

Updated on 12-09-2023 07:04 PM
'द कश्मीर फाइल्स' के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' लेकर आ रहे हैं। इसका ट्रेलर 12 सितंबर को रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने हालांकि ट्रेलर को सच्ची घटना पर आधारित और मूवी को मास्टरपीस पहले ही बता दिया है। इसमें नाना पाटेकर, अनुपम खेर, रिमी सेन, गिरिजा ओक समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' कोरोना महामारी के दौरान की कहानी दिखा रही है कि कैसे भारत ने अपनी खुद की वैक्सीन बनाई थी।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी, जो कि इस मूवी की प्रोड्यूसर हैं। वह दोनों फोन पर भारत के साइंटिस्ट के बारे में बात करते हैं। जहां पल्लवी बताती हैं कि देश के वैज्ञानिकों के पास 1 लाख रुपये भी नहीं। इसके बाद नाना पाटेकर अपने बाकी साइंटिस्ट्स के साथ मिलकर ये कहते हैं कि वह वैक्सीन बनाएंगे। वहीं, पत्रकार की भूमिला में रिमी सेन कहती हैं कि इंडिया 130 करोड़ लोगों की जान बचाने में समर्थ नहीं है। वह ऐसा नहीं कर सकती है।

'द वैक्सीन वॉर' में एक अलग ही लड़ाई दिखी

वैक्सीन बनाने के दौरान साइंटिस्ट्स को किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। और देश की मीडिया की तरफ से इस पर क्या-क्या कहा जाता है। वह सब इस मूवी में विवेक अग्निहोत्री ने दिखाया है। हालांकि कुछ चीजें देखकर आपको भी थोड़ा समझ नहीं आएगा कि कौन किसका किरदार निभा रहा है। इस ट्रेलर में वैदिक संस्कृति से भी जोड़ने का प्रयास किया गया है। अंत में सभी महिला साइंटिस्ट्स को लगता है कि वह सभी मरने वाले हैं लेकिन नाना पाटेकर कहते हैं कि ये एक युद्द है और वो सभी सोल्जर्स।

इस दिन रिलीज होगी 'द वैक्सीन वॉर'

चूहे से लेकर बंदर तक पर इस वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाता है। उधर पत्रकार बनीं रिमी सेन कहती हैं कि एक राजा था, जो भी कर लो मरता ही नहीं था। उसकी जान एक तोते की गर्दन में अटकी थी, उसे मरोड़ दी और वो मर गया। यहां रिमी, नाना पाटेकर और उनकी वैक्सीन के बारे में बात करती हैं। हालांकि असल में ये किरदार कौन है, ये तो मूवी के रिलीज होने के बाद पता चलेगा। आखिर में देश के नेता अनुपम खेर नाना पाटेकर से सवाल करते हैं कि बताओ वैक्सीन बनेगी या नहीं, तो वो कहते हैं, जरूर बनेगी और जल्द और सबसे ज्यादा सुरक्षित बनेगी। 28 सितंबर को मूवी रिलीज होगी, तब इसकी कहानी पता चलेगी। वैसे ये 'फुकरे 3' से क्लैश होगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन किसे टक्कर देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.