रॉ एजेंट बनीं तब्बू और अली फजल की स्पाई थ्रिलर का ट्रेलर रिलीज, फैंस ने बताया 'मास्टरपीस'

Updated on 18-09-2023 02:19 PM
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें तब्बू और अली फजल का अवतार एकदम चौंका देगा। यह एक स्पाई थ्रिलर है, जोकि सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में तब्बू रॉ की एजेंट बनी हैं, जबकि अली फजल एक देशद्रोही के रोल में हैं, जो रॉ में रहकर अहम जानकारी लीक कर देता है। 'खुफिया' 5 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
फैंस Khufiya का ट्रेलर देख हैरान हैं और इसे 'मास्टरपीस' बता रहे हैं। Tabu और Ali Fazal की एक्टिंग के साथ-साथ थ्रिल और सस्पेंस ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ट्रेलर में तब्बू देश के गद्दारों की तलाश कर उन्हें पकड़ने की रेस में लगी हैं

सच्ची घटना पर आधारित 'खुफिया', ट्रेलर में क्या?
'खुफिया' Escape to Nowhere नाम की किताब पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत रॉ से होती है। अफसर किसी संभावित लीक पर बात कर रहे हैं। तब्बू जोकि एक जासूस के रोल में हैं, वह एक खतरनाक मिशन पर हैं। वह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं आखिर रॉ के अंदर वो कौन घुसपैठिया हो सकता है, जो देश के खिलाफ जा रहा है। तब्बू का शक अली फजल के किरदार पर जाता है, जिसे वह देशद्रोही मानती हैं।

फैंस ने यूं की 'खुफिया' की तारीफ
रॉ के एजेंट अली फजल पर निगरानी रखना शुरू कर देते हैं। वो उसकी एक-एक हरकत और गतिविधि पर नजर रखते हैं। लेकिन क्या अली फजल का किरदार ही सच में वह देशद्रोही है, जिसकी रॉ को तलाश है? या फिर वह कोई और है? इसका खुलासा 5 अक्टूबर को होगा। फैंस 'खुफिया' का ट्रेलर देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने यूट्यूब पर कमेंट किया है, 'विशाल भारद्वाज और तब्बू डेडली कॉम्बो हैं।' एक और फैन ने लिखा है, 'ऐसी फिल्मों को थिएटर में रिलीज किया जाना चाहिए। एकदम मास्टरपीस है ये।' एक और फैन ने लिखा है, 'विशाल भारद्वाज सर की एक और मास्टरपीस।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.