शाहरुख स्टारर 'डंकी' का ट्रेलर रिलीज हुआ फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी

Updated on 05-12-2023 03:15 PM

आज यानी मंगलवार को शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को डंकी: ड्रॉप 4 का नाम दिया गया है। राजकुमार हिरानी की खूबसूरत दुनिया बखूबी इस ट्रेलर में नजर आई है। ट्रेन में शाहरुख के साथ शुरुआत, आगे आने वाले रोमांच के लिए माहौल तैयार करती है।

'हार्डी' के किरदार में दिखे शाहरुख खान
इस वीडियो की शुरुआत हार्डी के साथ होती है, जो किरदार शाहरुख खान निभा रहे हैं। वह पंजाब के एक खूबसूरत गांव में पहुंचते हैं। वहां उनकी मुलाकात मनु, सुखी, बग्गू, और बल्ली जैसे अनोखे दोस्तों से होती है। उन सभी का एक जैसा सपना है, लंदन जाने का, बेहतर अवसरों की तलाश में, और अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देने के लिए। इस ट्रेलर में इन चारों की दिलचस्प जर्नी को बखूबी दिखाया गया है।

प्यार और दोस्ती की कहानी है 'डंकी'
राजकुमार हिरानी एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो अपनी असाधारण कहानियों के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'डंकी' का ड्रॉप 1 रिलीज किया गया था। उसके बाद 'डंकी' के ड्रॉप 2 में अरिजीत सिंह की मधुर आवाज का टाइटल ट्रैक लुट पुट गया आउट हुआ था। 'डंकी' के ड्रॉप 3 में सोनू निगम की आवाज में दिल को छू लेने वाले गाने 'निकले थे कभी हम घर से' के साथ हमारे दिल की धड़कनों को और बढ़ा दिया गया था। यह एक इमोशनल कर देने वाली धुन है, जो घर वापसी की भावनाओं को जगाती है।

वहीं अब 'डंकी' के ट्रेलर में चार दोस्तों की कहानी उर्फ शाहरुख खान के 'चार उल्लू दे पट्ठे' नजर आए हैं। ट्रेलर के अंत शाहरुख के ओल्डर अवतार की झलक से होता है, जो हमें और ज्यादा जानने के लिए एक्साइटेड कर देता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.