उज्‍जैन में बदली यातायात व्‍यवस्‍था, नागपंचमी के कारण आज शाम 4 बजे से इन 12 मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

Updated on 08-08-2024 12:39 PM

 उज्जैन। नागपंचमी के त्योहार को लेकर यातायात पुलिस ने प्लान जारी कर दिया है। यातायात का दबाव अधिक रहने के कारण बुधवार शाम चार बजे से ही पुलिस 12 मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर देगी। डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि यातायात को सुगम बनाने के लिए डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

यह रहेगा डायवर्शन एवं पार्किंग प्लान

  • बड़नगर से उज्‍जैन आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा से भेरूपुरा होकर शंकराचार्य चौराहे के पास कार्तिक मेला मैदान में पार्क होंगे।
  • नागदा की ओर से आने वाले वाहन साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातड़िया रोड से राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान में पार्क होंगे।
  • आगर से आने वाले वाहनों को मकोड़ियाआम चौराहा से खाकचौक से जाट धर्मशाला से जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्क कराए जाएंगे।
  • आगर से आने वाली बसों एवं बड़े वाहनों को चौपाल सागर से उन्हेल नाका से साडू माता की बावड़ी होते हुए कुत्ता बावड़ी से राठौर क्षत्रि‍य तेली समाज मैदान में पार्क कराए जाएंगे।
  • मक्सी, देवास, भोपाल, इंदौर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहनों को मन्नत गार्डन एवं वाकणकर ब्रिज पार्किंग एवं कर्कराज तथा हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्क कराया जाएगा।
  • हरिफाटक पार्किंग भरने के बाद मक्सी, इंदौर, देवास, भोपाल की ओर से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग काॅलेज मैदान में पार्क कराया जाएगा।दो पहिया वाहन का यह रहेगा पार्किंग प्लान
    • इंदौर, देवास, मक्सी रोड से आने वाले सभी दो पहिया वाहन हरिफाटक चौराहे से आगे लालपुल टर्निंग से कलोता समाज की पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।
    • बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले समस्त दो पहिया वाहनों को शंकराचार्य चौराहे के पास गुरुद्वारा की भूमि पर पार्क कराया जाएगा।

    भारी वाहन डायवर्जन प्लान

    • इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों का तपोभूमि से नरवर बायपास होकर मारूती शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप से श्री सिंथेटि‍क्‍स होते हुए नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर डायवर्जन किया जायेगा।
    • मक्सी से देवास एवं इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का श्री सिंथेटिक्स से सैफी पेट्रोल पंप, मारूति शोरूम से देवास रोड़ एवं नरवर बायपास से तपोभूमि होकर इंदौर के लिए डायवर्जन किया जाएगा।
    • उपरोक्त पार्किंग पूरी तरह भर जाने पर प्रशांति धाम एवं शनि मंदिर पार्किंग को आकस्मिक पार्किंग के लिए उपयोग किया जाएगा।

    आज शाम से बंद हो जाएंगे यह मार्ग

    डीएसपी परिहार ने बताया कि नागपंचमी को देखते हुए बुधवार शाम चार बजे से ही इन मार्गों पर वाहनों का आवागमन बढ़ने के कारण सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे।

    • हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
    • हरिफाटक टी से इंटरपिटीशन की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
    • जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की ओर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
    • शंकराचार्य चौराहे से नृसिंहघाट तरफ वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
    • शंकराचार्य चौराहे से दानीगेट की तरफ वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
    • भूखीमाता टर्निंग से नृसिंह घाट की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
    • दौलतगंज से लौहे का पुल की ओर वाहन नहीं आ-जा सकेंगे।
    • कंठाल चौराहे से छत्री चौक की तरफ वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
    • तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
    • दानीगेट से गणगौर दरवाजा, हरसिद्धी पाल की तरफ वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा।
    • केडी गेट से टंकी चौराहा की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
    • भार्गव तिराहे से कमरी मार्ग तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
    •  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.