आधी रात सड़कों पर उतरे ट्रैफिक पुलिस और RTO अधिकारी, कलेक्टर-SP के आदेश पर ताबड़तोड़ काटे चालान

Updated on 29-09-2024 11:54 AM
नीमच: जिले के कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल ने संयुक्‍त रूप से शहर में काली फिल्म लगाकर घूमने वाले चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पालन में शनिवार देर रात करीब 10 बजे आरटीओ व यातायात विभाग का अमला मैदान में उतर आया।

सबसे पहले शहर के बस स्‍टैंड पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरु की गई। पैसेंजर बसों के दस्‍तावेज जांचना शुरु किए। इसके साथ ही ड्राइवर व कंडक्‍टर को वर्दी पहनने की हिदायत दी। इसके बाद संयुक्‍त रूप से रास्‍ते से गुजरने वाली कार के शीशों पर लगी काली फिल्‍म पर कार्रवाई करना शुरु किया। कार के चालान भी बनाए गए।

कलेक्टर-एसपी के आदेश पर कार्रवाई


एसपी अंकित जायसवाल तथा कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान व सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गौर के नेतृत्‍व में यह कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बसों के दस्तावेज भी जांचे गए। यातायात पुलिस ने अभियान के तौर पर चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवाकर चालान बनाए गए।

यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान ने बताया कि एसपी अंकित कुमार जायसवाल के निर्देश पर शहर में कारों पर लगी काली फिल्मों के खिलाफ मुहिम चलाई गई। चार पहिया वाहनों में काली फिल्म लगी होने से अंदर बैठे व्‍यक्ति की पहचान करना असंभव हो रहा था। ऐसे में कई बार कुछ बड़ी व गंभीर घटनाएं भी घटित होती हैं। इन्हीं सब को लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों की काली फिल्म उतारने का अभियान चलाया है।

नंबर प्लेट को लेकर भी काटे चालान


इसके साथ ही वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं होना या विधिवत नंबर प्लेट नहीं होने से कई बार वाहनों को ट्रेस करना मुश्किल होता है। विधिवत नंबर प्लेट नहीं होने पर उनके विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बसों के परमिट, फिटनेस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।

टेंपों जब्‍त


कार्रवाई के दौरान एक टेंपों में 15 से ज्‍यादा छोटे बच्‍चों को बैठा पाया गया। उनके साथ दो शिक्षिकाएं भी थी। टेंपों पूरा खचाखच भरा था। ऐसे में बच्‍चों को बैठने में परेशानी हो रही थी। यातायात पुलिस ने मानवता दिखाते हुए अपने वाहन से बच्‍चों को घर छुडवाया। आरटीओ अधिकारी ने टेंपो जब्‍त करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि टेंपों बघाना से बाग पिपलिया जा रहा था।

शराबियों ने बदले रास्ते


सड़क पर चेकिंग के दौरान जब शराबी पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को देख अपनी राह बदल ली। 2 से 3 शराबी ऐसे थे, जिन्हें बस स्टैंड जाना था लेकिन पुलिस को सड़क पर देख वह चेकिंग प्वॉइंट से कुछ देर पहले ही रेलवे स्टेशन की तरफ मुड़ गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.